{"_id":"5e73231c8ebc3e78b8641258","slug":"agricultural-university-palampur-one-seat-reserved-for-single-girl-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकेली बेटी के लिए कृषि विवि पालमपुर में आरक्षित होगी सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकेली बेटी के लिए कृषि विवि पालमपुर में आरक्षित होगी सीट
Thu, 19 Mar 2020 01:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
कृषि विवि पालमपुर में एकल कन्या के लिए सभी विषयों में एक-एक सीट अब आरक्षित रहेगी। इस शिक्षा सत्र से विवि के हर पाठ्यक्रम में एकल कन्या (सिंगल गर्ल) के लिए एक-एक सीट आरक्षित रहेगी। चाहे कन्या अमीर घर से हो या गरीब घर से। सबको इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
एकल कन्या को विवि में चलने वाले छह शैक्षणिक कार्यक्रमों में हर एक में एक-एक सीट आरक्षित होगी। बशर्ते कन्या हिमाचल की रहने वाली होनी चाहिए। विवि ने यह फैसला इस साल से चलने वाले शिक्षा सत्र से लिया है। लेकिन, यह सीट केवल स्नातक स्तर तक होगी। एमएससी या पीएचडी के लिए यह सुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण के चलते कृषि विवि के प्रशासन ने फैसला लिया है कि विवि में नए शिक्षा सत्र से विवि के स्नातक स्तर तक के हर पाठ्यक्रम कार्यक्रम में एकल कन्या के लिए एक-एक सीट आरक्षित की जाएगी। इस समय विवि में स्नातक स्तर पर बीएससी एग्रीकल्चर, बीबीएसई (वेटरनरी साइंस), कम्यूनिटी साइंस, फूड टेक्नोलॉजी, बेसिक साइंस में बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल पाठ्यक्रम चलते हैं।
विज्ञापन
विवि में एकल कन्या के लिए सीट आरक्षित होने से जिस घर में मां बाप की अकेली लड़की होगी, उसको इसका सीधा लाभ मिलेगा। कृषि विवि के कुलपित प्रो. अशोक सरियाल ने कहा कि विवि ने फैसला लिया है कि साल 2020-21 के वर्तमान शैक्षणिक सत्र से एकल कन्या वाले छोटे परिवारों को इस आरक्षण का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।