{"_id":"6329cfef021d244ec233e952","slug":"agniveer-recruitment-youth-should-come-with-complete-cleanliness-for-medical","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Recruitment: भर्ती निदेशक बोले- मेडिकल के लिए पूरी साफ-सफाई के साथ आएं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Recruitment: भर्ती निदेशक बोले- मेडिकल के लिए पूरी साफ-सफाई के साथ आएं युवा
Tue, 20 Sep 2022 08:07 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Sep 2022 08:07 PM IST
सार
सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने पड्डल में 30 सितंबर से 9 अक्तूबर तक होने वाली भर्ती में युवाओं को अपने कान डॉक्टर से साफ करवाने की विशेष हिदायत दी है।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : indian army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निवीर भर्ती रैली में साफ-सफाई न होने के कारण कई युवा मेडिकल अनफिट हो रहे हैं। सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने पड्डल में 30 सितंबर से 9 अक्तूबर तक होने वाली भर्ती में युवाओं को अपने कान डॉक्टर से साफ करवाने की विशेष हिदायत दी है। इस रैली में मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के युवाओं के लिए भारतीय सेना में आने का सुनहरा मौका होगा। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल अवनीश नाथ ने बताया कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने भर्ती रैली में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वह मेडिकल के लिए आने से पूर्व अच्छी तरह से नहाकर आएं और नहाते हुए हाथ पर लगाया गया बैंड न निकले इसका ध्यान रखें। मेडिकल स्लिप को भी अपने साथ लाएं। भर्ती प्रक्रिया में यह पाया गया है कि सबसे ज्यादा उम्मीदवार कान में मैल के कारण अनफिट होते हैं, इसलिए भर्ती में आने से पहले सभी उम्मीदवार अपने कान डॉक्टर से साफ करवाकर आएं। नाखून और बाल काटकर आएं।
विज्ञापन