फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Agniveer Recruitment: There will be no change in the examination center, online application process started

अग्निवीर भर्ती: परीक्षा केंद्र में किसी भी सूरत में नहीं होगा बदलाव, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

Thu, 16 Feb 2023 05:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Feb 2023 05:20 PM IST
सार

अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण गुरुवार से शुरू हो गया है। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण 15 मार्च को रात 11:59 बजे तक होगा। 

विज्ञापन
Agniveer Recruitment: There will be no change in the examination center, online application process started
अग्निवीर भर्ती(फाइल) - फोटो : indian army

विस्तार

 थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण गुरुवार से शुरू हो गया है। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण 15 मार्च को रात 11:59 बजे तक होगा। निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद भर्ती रैली होगी। आवेदन के इच्छुक युवा वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर लॉगइन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले उम्मीदवार का एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी चाहिए। पंजीकरण के समय उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार पांच संभावित परीक्षा केंद्रों के नाम दें।

विज्ञापन


आवंटित परीक्षा केंद्र को बदलने के लिए कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार को लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित तिथि एवं समय के अनुसार रिपोर्ट करना होगा। कहा कि आवेदन के समय उम्मीदवार अपना आधार नंबर अवश्य लिखें तथा अपना नवीनतम फोटो ही अपलोड करें। परीक्षा के समय उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंट और आधार कार्ड साथ लाना होगा। कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि आवेदन के संबंध में उम्मीदवारों के मार्गदर्शन के लिए वेबसाइट पर वीडियो भी अपलोड किए गए हैं। इन वीडियो को देखकर युवा आसानी से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के अभ्यास के लिए भी ऑनलाइन लिंक दिए गए हैं। इन लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा का अभ्यास कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed