{"_id":"63064742b3b7fb65805ef4d5","slug":"agniveer-recruitment-for-army-in-chaugan-maidan-of-sujanpur-from-august-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Recruitment: सुजानपुर के चौगान मैदान में 29 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Recruitment: सुजानपुर के चौगान मैदान में 29 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली, तैयारियां पूरी
Wed, 24 Aug 2022 09:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Aug 2022 09:14 PM IST
सार
प्रदेश के सुजानपुर के चौगान में 29 अगस्त से प्रस्तावित सेना भर्ती को लेकर जिला प्रशासन और सेना ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। चौगान में भर्ती स्थल को लेकर चारों तरफ से कंटीली तारों और शामियाने से ढक दिया गया है।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : indian army
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर के चौगान में 29 अगस्त से प्रस्तावित सेना भर्ती को लेकर जिला प्रशासन और सेना ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। चौगान में भर्ती स्थल को लेकर चारों तरफ से कंटीली तारों और शामियाने से ढक दिया गया है। युवाओं की सुविधा के लिए अस्थायी शौचालय भी स्थापित कर दिए हैं। चौगान में 29 अगस्त से नौ सितंबर तक अग्निवीर भर्ती होगी। इसके लिए सेना के जवानों ने यहां डेरा डाल दिया है। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के पास 25,000 के करीब आवेदन भर्ती के लिए प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
सुजानपुर में होने वाली रैली में हमीरपुर के अलावा बिलासपुर और ऊना के युवाओं की भर्ती होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षण और लिखित परीक्षा होगी। मेरिट में स्थान हासिल करने वाले अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना में देश भर में 45,000 जवानों की भर्ती होगी। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव त्यागी ने बताया कि सुजानपुर में होने वाली भर्ती रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन