फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   agniveer bharti written exam in hamirpur himachal pradesh on 16 October 2022

अग्निवीर भर्ती: हमीरपुर में कल लिखित परीक्षा, बायोमिट्रिक जांच के बाद मिलेगा प्रवेश

Sat, 15 Oct 2022 04:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Oct 2022 04:32 PM IST
सार

2,276 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए चुना गया है। लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की बायोमिट्रिक जांच भी होगी।

विज्ञापन
agniveer bharti written exam in hamirpur himachal pradesh on 16 October 2022
फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के तहत भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत चल रही अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत रविवार को लिखित परीक्षा होगी। यह परीक्षा हमीरपुर के खेल स्टेडियम अणु में 16 अक्तूबर को सुबह के सत्र में होगी। सेना भर्ती कार्यालय ने उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने सुजानपुर के चौगान में 29 अगस्त से 8 सितंबर के बीच शारीरिक दक्षता परीक्षा करवाई थी।

विज्ञापन


भर्ती के लिए करीब 22 हजार युवाओं ने पंजीकरण करवाया था। शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट हुआ था। इनमें 2,276 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए चुना गया है। देशभर के विभिन्न भर्ती कार्यालयों की ओर से करीब 83 भर्ती रैलियों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


करीब 40 हजार युवाओं की भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को हमीरपुर में लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की बायोमिट्रिक जांच भी होगी। उधर, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव त्यागी ने बताया कि 16 अक्तूबर को सुबह हमीरपुर के अणु में लिखित परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed