फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Agneepath scheme: CM Jairam said that the purpose of Agneepath scheme to connect youth with patriotism

Agneepath scheme: सीएम जयराम बोले- युवाओं को देशभक्ति से जोड़ना अग्निपथ योजना का मकसद

Fri, 17 Jun 2022 05:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jun 2022 05:14 PM IST
सार

नौजवानों को देशभक्ति से जोड़ना ही अग्निपथ योजना का मुख्य मकसद है। विपक्ष के लोग अनावश्यक राजनीति कर नौजवानों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। अभी योजना की घोषणा हुई है। 

विज्ञापन
Agneepath scheme: CM Jairam said that the purpose of Agneepath scheme to connect youth with patriotism
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नौजवानों को देशभक्ति से जोड़ना ही अग्निपथ योजना का मुख्य मकसद है। विपक्ष के लोग अनावश्यक राजनीति कर नौजवानों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। अभी योजना की घोषणा हुई है। इस योजना से बहुत सारे उन युवाओं की इच्छा पूर्ति होगी, जिनमें देश सेवा में काम करने की लग्न है। चंबा में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि युवाओं को भ्रमित कर विपक्षी दल माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इस योजना से रोजगार की संभावनाएं नौजवानों को मिलेंगी। चार वर्ष बाद भी नौजवानों को सेना में सेवा करने का मौका मिलेगा। दूसरे विकल्प के रूप में नौजवानों को वापसी पर ग्रेच्युटी मिलेगी। गहराई से अध्ययन कर सोच समझ कर ही नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए अग्निपथ योजना बनाई है। इसे राजनीति से दूर रखना चाहिए। 

विज्ञापन


 अग्निपथ योजना की गहराई को समझे कांग्रेस : अनुराग
उधर,  केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अग्निपथ योजना के लाभों को लेकर गहराई तक नहीं जा पाई है। उन्होंने कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर चुटकी लेते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस देश को जवाब नहीं दे पा रही है। अग्निपथ योजना से युवाओं को कौशल मिलेगा और कई तरह सुविधाएं रहेंगी। दुनिया के कई देशों में फौज की औसतन उम्र को कम करने के लिए ऐसे प्रयास किए गए हैं और यह सफल भी रहे हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए योजना लाई गई है। उन्होंने कहा कि उम्र भी 23 वर्ष कर दी गई है। ताकि कोविड की वजह से भर्ती न हो पाए युवाओं को राहत मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल और यहां की जनता से स्नेह है। जबकि कांग्रेस कार्यकाल में प्रधानमंत्री हिमाचल तक नहीं आते थे। अटल बिहारी वाजपेयी का भी हिमाचल से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने सवाल किया है कि दस साल में डॉ. मनमोहन सिंह कितनी बार हिमाचल आए थे।  

विज्ञापन

अग्निपथ योजना पर विक्रमादित्य ने घेरी केंद्र सरकार, आज कांग्रेस करेगी प्रदर्शन 

कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्यसिंह ने केंद्र की अग्निपथ योजना को देश के युवाओं के साथ भद्दा मजाक करार दिया है। इसके खिलाफ  शनिवार को प्रदेशभर में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। पत्रकार वार्ता में विक्रमादित्य ने कहा कि इस फैसले के विरोध में प्रदेश का युवा सड़कों पर उतर गया है। हिमाचल के हर घर से युवक सेना में रोजगार के लिए नहीं बल्कि देश सेवा के लिए जाते हैं। केंद्र सरकार अग्निपथ जैसी भर्ती योजना लागू कर युवाओं के इस जज्बे को मिटाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने प्रदर्शन में भाग लेने वाले युवाओं पर दर्ज मामले वापस लेने की सरकार से मांग की है। केंद्रीय मंत्री के बयान की भी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदर्शन करने वाले युवा सेना में भर्ती लायक नहीं हैं। पुलिस भर्ती प्रश्न पत्र लीक मामले पर प्रदेश सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। कहा कि इस मामले को प्रदेश सरकार रफा-दफा करने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed