फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   agitation in shimla

Shimla News: वंदे मातरम् के अपमान के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन

Sun, 16 Aug 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
agitation in shimla
सीअीओ पर किया प्रदर्शन, सोनिया गांधी और कांग्रेस नेतृत्व मांगे माफी : कड़शोली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारतीय जनता युवा मोर्चा शिमला जिला ने वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में सीटीओ शिमला में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व से माफी मांगने की मांग उठाई। धरने को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश महामंत्री सुशील कड़शोली ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और कांग्रेस नेताओं ने वंदे मातरम् का अपमान किया है जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत का सम्मान किसी राजनीतिक विचारधारा का विषय नहीं बल्कि प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्र सम्मान का विषय है। कड़शोली ने कहा कि वंदे मातरम् करोड़ों भारतीयों की भावनाओं और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से जुड़ा है। इसे गाते हुए स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। ऐसे राष्ट्रीय गीत के प्रति अनादर देश स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व ने समय-समय पर देश की संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़े विषयों पर ऐसी राजनीति की है जिससे करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े विषय पर किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। कांग्रेस नेतृत्व को वंदे मातरम् के अपमान के लिए देश की जनता के सामने जवाब देना चाहिए और सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने की। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजय सूद, रवि मेहता, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed