फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Agitation continues against Kikar-Navgaon drinking water scheme Villagers remained sitting in tents all night

Bilaspur News: किकर-नवगांव पेयजल योजना के विरोध में आंदोलन जारी , रातभर तंबू गाड़कर बैठे रहे ग्रामीण

Thu, 01 Feb 2024 02:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Feb 2024 02:51 PM IST
सार

अली खड्ड बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने बताया कि  अली खड्ड से बिलासपुर की करीब 50 पंचायतों के लिए 24 पेयजल योजनाएं और सात सिंचाई योजनाएं चलती हैं। अब इस खड्ड से अर्की विधानसभा की सात पंचायतों और सीमेंट प्लांट लिए 10 लाख लीटर पानी लिफ्ट करने की योजना है।

विज्ञापन
Agitation continues against Kikar-Navgaon drinking water scheme  Villagers remained sitting in tents all night
किकर-नवगांव पेयजल योजना के विरोध में आंदोलन जारी - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर-सोलन की सीमा पर स्थित त्रिवेणीघाट में अली खड्ड पर बन रही कीकर-नवगांव पेयजल योजना के विरोध में लोगों का आंदोलन जारी है। लोग रात को भी निर्माण स्थल पर तंबू गाड़ कर बैठ रहे। गुरुवार को भी ग्रामीण मौके पर डटे हुए हैं। लोगों की मांग है की सरकार इस योजना को रद्द करे, अन्यथा यह आंदोलन जारी रहेगा।  योजना के निर्माण कार्य को लोगों ने बुधवार को ही रुकवा दिया था। इस दौरान अर्की प्रशासन और योजना के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई थी। श्री नयनादेवी जी विधानसभा के विधायक रणधीर शर्मा ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया है।

विज्ञापन


साथ ही  प्रदेश सरकार पर विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों के साथ भेदभाव और अन्याय करने का आरोप लगाया है।  उधर, अली खड्ड बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने बताया कि  अली खड्ड से बिलासपुर की करीब 50 पंचायतों के लिए 24 पेयजल योजनाएं और सात सिंचाई योजनाएं चलती हैं। अब इस खड्ड से अर्की विधानसभा की सात पंचायतों और सीमेंट प्लांट लिए 10 लाख लीटर पानी लिफ्ट करने की योजना है। इससे उनके क्षेत्र में मौजूद पेयजल और सिंचाई योजनाओं को पानी नहीं मिलेगा और लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ेगा।  इसी के चलते लोग इस योजना को बंद करने की मांग उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed