फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   agitation by sfi in university

Shimla News: 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के खिलाफ एसएफआई का प्रदर्शन

Fri, 20 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
agitation by sfi in university
प्रदेश विश्वविद्यालय में रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट खत्म करने के प्रस्ताव का किया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के खिलाफ विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व परिसर सचिव मुकेश कुमार और परिसर उपाध्यक्ष आशीष ने किया, जिनके साथ बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

संगठन ने पहाड़ी राज्यों को दी जाने वाली रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट समाप्त करने की सिफारिश को हिमाचल प्रदेश के लिए नुकसानदायक बताया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव को तुरंत वापस लेने की मांग की। मुकेश कुमार ने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियां, सीमित औद्योगिक आधार और राजस्व के कम स्रोत राज्य को विशेष वित्तीय सहयोग की आवश्यकता बनाते हैं। ऐसे में अनुदान बंद होने से राज्य की आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। आशीष ने कहा कि इसका सीधा असर शिक्षा क्षेत्र पर पड़ेगा। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में बजट कटौती, फीस वृद्धि, छात्रवृत्तियों में कमी और विकास कार्यों में रुकावट की आशंका बढ़ जाएगी। वित्तीय दबाव का बोझ छात्रों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा। एसएफआई ने केंद्र सरकार से पुनर्विचार करने की मांग की है। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो विश्वविद्यालय से लेकर राज्य स्तर तक आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed