फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   aggitation in HPU

विवि में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 02 Dec 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
aggitation in HPU
aggitation in HPU
कर्मचारियों को जबरन धर्मशाला भेजने का विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विवि के कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने वीरवार को कुलपति कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया। सुबह ग्यारह से साढ़े बारह बजे तक वीसी ऑफिस के बाहर बैठे ईसी कोर्ट के सदस्यों और गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कुलपति पर तानाशाही करने के आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को पत्राचार से वीसी के समक्ष उठाया गया। बीते रोज इक्डोल में तैनात वरिष्ठ सहायक मुंशी राम को रिजनल सेंटर धर्मशाला स्थानांतरित कर दिया था। यह मामला भी वीसी के समक्ष रखा है। उन्होंने कुलपति के व्यवहार पर भी आपत्ति जताई है। कर्मचारी प्रतिनिधियों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखते हुए बिना पद के जन संपर्क अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह वर्मा, अनुबंध आधार पर कार्यरत राघव सूद, कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) का विश्वविद्यालय मूल्यांकन शाखा से क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला (कांगड़ा) तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला (कांगड़ा) के स्वीकृत पदों के अनुरूप बहुत अधिक कर्मचारी तैनात किए हैं। कर्मचारी प्रतिनिधियों का कहना है कि विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारियों की भारी कमी है। उन्होंने चेताया कि इसके बावजूद यदि कर्मचारियों के हितों से जुड़ी मांगें नहीं मानी तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। धरने में गैर शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सचिव गीता राम ठाकुर, ईसी सदस्य राजकुमारी सहित अन्य कर्मचारी अधिकारी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed