फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   After wife husband also committed suicide know the whole matter

Bilaspur News: एक माह पहले पत्नी ने पुल से कूद दी जान, अब पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

Tue, 26 Sep 2023 06:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Sep 2023 06:17 PM IST
सार

प्रदेश के बिलासपुर शहर के चेतना चौक के पास डियारा के एक व्यक्ति ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। 

विज्ञापन
After wife husband also committed suicide know the whole matter
व्यक्ति ने की आत्महत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के चेतना चौक के पास डियारा के एक व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। जांच में पता चला है कि मृतक की पत्नी ने भी एक माह पहले पानी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अनुज खजूरिया निवासी डियारा चेतना चौक के पास रहते थे।

विज्ञापन


यहां उन्होंने घर पर फंदा लगाकर जीवन लीला को समाप्त कर दिया। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि मृतक की पत्नी ने करीब एक माह पहले सलापड़ पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या की थी। अब पति ने भी आत्महत्या कर ली है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed