फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After Una second astroturf hockey ground will be built in Sirmaur, Anurag Thakur will lay the foundation stone

नाहन: ऊना के बाद सिरमौर में बनेगा दूसरा एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान, अनुराग ठाकुर करेंगे शिलान्यास

Sat, 07 May 2022 11:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 May 2022 11:10 PM IST
सार

प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक से खेलने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सिरमौर के माजरा में बनने वाले एस्ट्रोटर्फ हॉकी खेल मैदान की स्टेंडर्ड फील्ड 91.40 मीटर लंबी होगी। जबकि, चौड़ाई 55 मीटर होगी। 

विज्ञापन
After Una second astroturf hockey ground will be built in Sirmaur, Anurag Thakur will lay the foundation stone
एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बाद सिरमौर के माजरा में प्रदेश का दूसरा एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ होगा, जिसके निर्माण का जिम्मा दिल्ली की कंपनी को सौंपा गया है। इसके लिए 2.75 करोड़ रुपये की पहली किस्त संबंधित कंपनी को जारी हो चुकी है। इस मैदान के निर्माण से जहां सिरमौर हॉकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर उभरेगा। वहीं, प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक से खेलने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सिरमौर के माजरा में बनने वाले एस्ट्रोटर्फ हॉकी खेल मैदान की स्टेंडर्ड फील्ड 91.40 मीटर लंबी होगी। जबकि, चौड़ाई 55 मीटर होगी। पूरे मैदान की लंबाई 111 मीटर और चौड़ाई 61 मीटर होगी।

विज्ञापन


माजरा में 80 के दशक में खुला जमा दो स्तर का महिला हॉकी हास्टल भी है, जहां प्रदेशभर की महिला खिलाड़ी हॉकी की बारीकियां सीखकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। इसी हॉस्टल में पढ़ीं सीता गोसाईं इंडिया की महिला हॉकी टीम की कैप्टन रह चुकी हैं। उनकी बहन गीता गोसाईं ने भी हॉकी के क्षेत्र में प्रदेश का नाम चमकाया। इसी तरह यहां पढ़ीं महिमा पुंडीर हिमाचल की पहली महिला गोलकीपर रहीं। एस्ट्रोटर्फ बनने से अब हॉकी खिलाड़ी बेहतर परिणाम देकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। जिला खेल अधिकारी अभय कंवर ने बताया कि खेलो इंडिया योजना के तहत बनने वाले एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान से न केवल सिरमौर जिला की नवोदित हॉकी खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक से खेलने के लिए सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि हिमाचल के अन्य क्षेत्रों के हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रभावी मंच होगा। यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के आयोजन के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर करेंगे शिलान्यास
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माजरा में हॉकी एस्ट्रोटर्फ का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया भी मौजूद रहेंगे। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि अनुराग सुबह 11:30 बजे माजरा पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed