फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After taking TB medicine, you will now have to contact on a single number, Health Ministry has started a new s

Himachal: क्षय रोग दवाई खाने के बाद अब एक ही नंबर पर करना होगा संपर्क, मंत्रालय ने शुरू की नई प्रणाली

Mon, 07 Jul 2025 11:36 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Jul 2025 11:36 AM IST
सार

प्रदेश में क्षय रोग मरीज के दवा खाने का पता लगाने प्रणाली में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बदलाव कर दिया है। अब प्रदेश में क्षय रोग मरीजों को दवा खाने के बाद एक ही नंबर पर संपर्क करना होगा। 

विज्ञापन
After taking TB medicine, you will now have to contact on a single number, Health Ministry has started a new s
दवाएं(सांकेतिक) - फोटो : Freepik.com

विस्तार

देश समेत हिमाचल प्रदेश में क्षय रोग मरीज के दवा खाने का पता लगाने प्रणाली में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बदलाव कर दिया है। अब प्रदेश में क्षय रोग मरीजों को दवा खाने के बाद एक ही नंबर पर संपर्क करना होगा। इससे पहले दवाओं के पीछे लिखे गए नंबर पर जानकारी देनी पड़ती थी, लेकिन अब नंबर में बदलाव कर दिया है। इससे मरीजों के लिए सुगम व्यवस्था शुरू हो गई है।

विज्ञापन


इससे मरीजों को परेशानी भी नहीं आएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 99 डॉट्स लाइट प्रणाली शुरू की है। इसमें अब टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-313-7952 ही संपर्क कर मरीज के दवा खाने की जानकारी विभाग के पॉर्टल पर अपलोड हो जाएगी। नई प्रणाली में खास है कि अब क्षय रोग मरीजों को दवाइयों के पैकेट को बार -बार नहीं देखना पड़ेगा। एक बार नंबर सेव करने पर दवा लेने के बाद केवल एक कॉल करनी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को भी विशेष पैकेट नहीं बनवाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश में 99 डॉट्स डिजिटल टूल का उपयोग किया जाता था। इसमें क्षय रोग की दवा के पैकेट पर विशेष प्रकार के नंबर होते थे। इन दवाओं को लेने पर मरीज विशेष नंबर पर कॉल करके पुष्टि करते थे कि उन्होंने दवा ले ली है। इसके बाद जानकारी जिला, प्रदेश व स्वास्थ्य मंत्रालय को अपलोड हो गई है। गौर रहे कि प्रदेश को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य महकमा तेजी से कार्य कर रहा है। घरद्वार पर अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुराने पॉर्टल के जरिए काफी दिक्कत आती थी
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को 99 डॉट्स पुराने पॉर्टल के जरिए काफी दिक्कत आती थी। कई बार विभाग को पोर्टल पर स्वयं अपलोड करना पड़ता था, क्योंकि दवा पर कोड अक्सर नमी या ऊबड़-खाबड़ क्षेत्रों में खराब हो जाते थे। इससे वे संपर्क नहीं कर पाते थे, लेकिन अब नया नंबर जारी कर दिया है। इसके लिए फील्ड स्टाफ को निर्देश दे दिए हैं कि वे क्षय रोग मरीजों को इसकी जानकारी दें।

प्रदेशभर में 99 डॉट्स लाइट नई योजना शुरू हो गई है। क्षय रोग मरीजों को इसके शुरू होने से दवा की जानकारी देने में आसानी होगी। मरीज अब एक ही नंबर पर कॉल कर दवा खाने की जानकारी दे सकते हैं। इसके बारे में आशा वर्कर क्षय रोग मरीजों को जानकारी दे रहे हैं। -डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed