फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla After stealing sold an iPhone worth Rs. 70000 for Rs 5000 the buyer was also made an accused by police

Shimla News: चुराने के बाद 5 हजार में बेच दिया 70 हजार का आईफोन, खरीदने वाले को भी पुलिस ने बनाया आरोपी

Sun, 04 May 2025 12:47 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 12:47 PM IST
सार

आईजीएमसी में तीमारदार का आईफोन चुराने के मामले में आरोपी ने 70,000 रुपये की कीमत का आईफोन महज पांच हजार रुपये में एक व्यक्ति को बेच दिया था। 

विज्ञापन
Shimla After stealing sold an iPhone worth Rs. 70000 for Rs 5000 the buyer was also made an accused by police
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में तीमारदार का आईफोन चुराने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विशाल शिमला के ताराहाल क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 70,000 रुपये की कीमत का आईफोन महज पांच हजार रुपये में एक व्यक्ति को बेच दिया था। पुलिस ने खरीदार को भी मामले में आरोपी बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में देवांश निवासी चिड़गांव, रोहड़ू ने बताया कि उनके पिता आईजीएमसी के पुरुष सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं। 28 मार्च की रात को वह और उनकी बहन अस्पताल में रुके थे। इस दौरान दोनों बारी-बारी से वार्ड के बाहर ही खाली जगह पर सो गए लेकिन रात को जब उसकी नींद टूटी तो आईफोन गायब था। इसके बाद उन्होंने अगले दिन मामले की शिकायत लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उन्होंने क्षेत्र में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इसमें उन्हें आरोपी विशाल के खिलाफ कुछ सबूत हाथ लगे लेकिन आरोपी चंडीगढ़ चला गया था।
विज्ञापन


आरोपी के शुक्रवार को शिमला पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने लक्कड़ बाजार में पहले मोबाइल की दुकान चलाने वाले जाहिद को 5,000 रुपये में आईफोन बेच दिया था। पुलिस ने मामले में जादि को भी आरोपी बनाया है। आरोपी विशाल को अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed