फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After Shimla now prepaid taxi will run all over Himachal

शिमला के बाद अब पूरे हिमाचल में प्रीपेड टैक्सी चलाने की तैयारी

Wed, 05 Feb 2020 12:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Feb 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
After Shimla now prepaid taxi will run all over Himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

 राजधानी शिमला के बाद अब प्रीपेड टैक्सी को पूरे हिमाचल में चलाने की योजना है। प्रीपेड टैक्सी में यात्रियों को प्रति सीट बुकिंग की सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग एचआरटीसी के साथ मिलकर एक खास ऐप तैयार करेगा।

विज्ञापन


 इस संदर्भ में आयुक्त परिवहन ने मंडी में विभिन्न ट्रांसपोर्ट यूनियनों से बैठक की। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सीटों की बुकिंग की ऑनलाइन सुविधा पहले ही दी जा रही है। अब प्रीपेड और टैक्सी पुलिंग में भी यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए समस्त निजी वाहन ऑपरेटर यूनियनों से बातचीत कर सॉफ्टवेयर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


इसे शीघ्र लागू कर यात्रियों को टैक्सियों में एक-एक सीट बुक करने की भी सुविधा दी जाएगी। प्रारंभिक चरण में इसके लिए जिला मुख्यालयों में प्रीपेड टैक्सी बूथ स्थापित होंगे। पहले चरण में प्रीपेड टैक्सी सुविधा मिलेगी, बाद में मालवाहक वाहनों में भी इस सुविधा के लिए विचार किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानियों समेत आम जनता कोमिलेगी सुविधा

यदि परिवहन विभाग की कवायद रंग लाई तो पर्यटकों के अलावा आम जनता को भी फायदा पहुंचेगा। शहरों में इंटरस्टेट चलने वाली टैक्सियां मनमाने रेट पर सवारियां बैठाती हैं, इससे बाहरी राज्य से आने वाले पर्यटकों से लूट हो रही है।

हिमाचल को जीरो चालान, जीरो एक्सीडेंट स्टेट बनाएं
परिवहन विभाग के आयुक्त कैप्टन जेएम पठानिया ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा पर आयोजित एक दिवसीय जागरूकता शिविर की अध्यक्षता की। कहा कि ऑपरेटर रोड सेफ्टी को कल्चर के रूप में अपनाएं। हिमाचल को जीरो चालान, जीरो एक्सीडेंट राज्य बनाएं। 

हर साल तीन हजार सड़क दुर्घटनाएं
पठानिया ने बताया कि हर तीन माह बाद रोड सेफ्टी अभियान चलाने के बावजूद तीन हजार से अधिक सड़क दुर्घटनाएं प्रतिवर्ष हो रही हैं। 1200 से अधिक व्यक्ति अपनी जान गंवाते हैं। 500 से अधिक व्यक्ति दिव्यांग हो रहे हैं। रणनीति में बदलाव की जरूरत है। अब हर दिन रोड सेफ्टी और हर सप्ताह रोड सेफ्टी वीक के रूप में होगा और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक इसे कल्चर के रूप में नहीं अपनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed