फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   After Pannu's threat, the State Human Rights Commission ordered the security of Chief Minister Jairam

हिमाचल: पन्नू की धमकी के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने दिए मुख्यमंत्री जयराम की सुरक्षा के आदेश

Sun, 27 Mar 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 27 Mar 2022 05:00 AM IST
सार

मानवाधिकार आयोग ने  हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को तुरंत प्रभाव से पर्याप्त सुरक्षा देने को कहा  है। डीजीपी को निर्देश दिए जाते हैं कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के बारे में हलफनामे के साथ एक विस्तृत जवाब दें।

विज्ञापन
After Pannu's threat, the State Human Rights Commission ordered the security of Chief Minister Jairam
मानवाधिकार आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। साथ ही उनकी सुरक्षा के बारे में किए प्रबंधों पर अनुपालना रिपोर्ट देने को भी कहा है। इस संबंध में एक हलफनामा देने को कहा है। यह आदेश आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति पीएस राणा ने जारी किए हैं।  अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस  के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धमका भरा पत्र लिखा है। पन्नू ने खालिस्तान के झंडे को 29 अप्रैल को शिमला में फहराने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


आयोग ने कहा है कि संबंधित तथ्य मानवाधिकार अधिनियम 1993 की प्रथमदृष्टया अवमानना है। इस बारे में एक शिकायत जांच के लिए दाखिल हुई है। आयोग   हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को तुरंत प्रभाव से पर्याप्त सुरक्षा देने को कहा है। । डीजीपी को निर्देश दिए जाते हैं कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के बारे में हलफनामे के साथ एक विस्तृत जवाब दें। इस बारे में डीजीपी को पंजीकृत पत्र से उत्तर भी देने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed