{"_id":"60ec3f938ebc3e22246ae317","slug":"after-mustard-oil-and-pulses-in-govt-ration-depot-now-preparations-to-make-sugar-cheaper","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशन डिपो में सरसों तेल और दालों के बाद अब चीनी सस्ती करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी राशन डिपो में सरसों तेल और दालों के बाद अब चीनी सस्ती करने की तैयारी
Tue, 13 Jul 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 13 Jul 2021 05:00 AM IST
सार
फिलहाल, एपीएल (गरीबी रेखा से ऊपर) उपभोक्ताओं को 30 जबकि बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों को 19 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी दी जा रही है। यही नहीं, डिपो में पैकेट बंद चीनी दी जाएगी।
विज्ञापन
चीनी(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय सीट और तीन विधानसभा उपचुनावों से पहले सरकार महंगाई को कम करने में जुट गई है। इसी कड़ी में डिपुओं में मिलने वाले सरसों तेल और दालों के बाद अब चीनी के दाम कम करने की तैयारी है। चीनी के दाम प्रति किलो एक से दो रुपये तक कम किए जा सकते हैं। फिलहाल, एपीएल (गरीबी रेखा से ऊपर) उपभोक्ताओं को 30 जबकि बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों को 19 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी दी जा रही है।
विज्ञापन
यही नहीं, डिपो में पैकेट बंद चीनी दी जाएगी। आगामी कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जा रहा है। सरकार ने हाल ही में दालों के दाम प्रति किलो 8 रुपये तक जबकि सरसों तेल के 7 रुपये प्रति लीटर दाम घटाए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 18.5 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि उपभोक्ताओं को पैकेट बंद चीनी दी जाएगी। 600 ग्राम और एक किलो की पैकिंग की जाएगी। इस मामले को आगामी कैबिनेट में बैठक में लाया जा रहा है।
विज्ञापन