Himachal: शिक्षा मंत्री के साथ बैठक करने के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ से क्रमिक अनशन खत्म करने का लिया फैसला
शिक्षक संघ की मांगों पर विचार करने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ बैठक करने के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीते डेढ़ माह से चल रहे क्रमिक अनशन को समाप्त करने का फैसला लिया। शिक्षक संघ की मांगों पर विचार करने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। यह कमेटी आने वाले दिनों में विभिन्न मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा करेगी।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में स्कूल स्तर पर शिक्षा निदेशालय एक ही रहेगा, सरकार इस फैसले को वापस नहीं लगी। पहली से पांचवीं कक्षा और छठी से 12वीं कक्षा तक का काम देखने के लिए दो अलग-अलग अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किए जाएंगे।
शिक्षा मंत्री ने क्रमिक अनशन पर बैठे संघ के पदाधिकारियों को पिलाया जूस
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को शिक्षा निदेशालय लालपानी में क्रमिक अनशन पर बैठे हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को जूस पिलाकर हड़ताल को समाप्त करवाया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ और सरकार के बीच अधिकतर विषयों को लेकर आपसी सहमति बन गई है और अन्य लंबित मामलों पर सहमति बनाने के लिए निदेशक स्कूल शिक्षा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।