हिमाचल में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने लोकसभा चुनावों में हार के बाद पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। दो जिलों के उपायुक्तों समेत 49 अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें 11 आईएएस और 38 एचएएस शामिल हैं।
वीरवार को मुख्य सचिव पी. मित्रा की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक डीसी सिरमौर विकास लाबरू की जगह अब निदेशक परिवहन रितेश चौहान को भेजा गया है। लाबरू को पिछड़ा वर्ग वित्त निगम कांगड़ा में प्रबंध निदेशक लगाया है।
डीसी लाहौल बीर सिंह ठाकुर की जगह हंसराज चौहान को भेजा है। बीर सिंह शिमला के बंदोबस्त अधिकारी होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव भरत खेड़ा अब मंडलायुक्त शिमला भी होंगे। इस कार्यभार से राजेंद्र सिंह नेगी को मुक्त करेंगे।
कई बड़े अफसर बदले गए
आरएन बत्ता एचआरटीसी एमडी के साथ निदेशक परिवहन का कामकाज भी देखेंगे। सुनील चौधरी अब केवल हिमुडा के सीईओ होंगे। इनसे सेटलमेंट अफसर शिमला का कार्यभार लिया गया है।
जेआर कटवाल विशेष सचिव राजस्व होंगे और आपदा प्रबंधन सेल भी देखेंगे। विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी राजीव शर्मा पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के निदेशक कार्मिक और निदेशक वित्त होंगे।
विशेष सचिव ट्रेनिंग एसएस गुलेरिया एसआईडीसी के एमडी होंगे। एसडीएम निचार विवेक भाटिया को इसी पद पर मंडी भेजा गया है।
38 एचएएस अफसरों के भी तबादले
एचएएस अधिकारियों में धर्मशाला में सहकारिता विभाग की अतिरिक्त पंजीयक राखिल काहलों कांगड़ा बैंक के एमडी का कार्यभार भी देखेंगी। रामेश्वर शर्मा को अतिरिक्त निदेशक एससी-ओबीसी विभाग से निदेशक हेल्थ सेफ्टी लगाया गया है।
एडीएम ऊना दर्शन लाल कालिया को पिछड़ा वर्ग आयोग में शिमला भेजा है। विदेश ट्रेनिंग से लौटे राम कुमार गौत्तम एचआरटीसी में कार्यकारी निदेशक होंगे। एडीएम चंबा अश्वनी राज शाह पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के सचिव होंगे।
एसडीएम संगड़ाह हरबंस सिंह ब्रास्कों एससी-ओबीसी विभाग में अतिरिक्त निदेशक लगाए गए हैं। एसडीएम मंडी शुभकरण सिंह एडीएम चंबा होंगे।
हर विभाग में बदले गए अधिकारी
ट्रेनिंग से लौटे सुमित खिमटा सिविल सप्लाई में कार्यकारी निदेशक होंगे। एसी टू डीसी शिमला संदीप नेगी नियंत्रक प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी होंगे। वे चमन दिल्टा को रिलीव करेंगे। सिविल सप्लाई के कार्यकारी निदेशक सुनील शर्मा अब एडीएम काजा होंगे।
बैकवर्ड क्लासिज के संयुक्त सचिव राजेश कुमार एडीएम ऊना लगाया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव बलबीर ठाकुर एसडीएम धर्मशाला होंगे। एसी टू डीसी सिरमौर सुधीर कुमार ईडी हिमुडा होंगे।
एसडीएम बंजार वीरेंद्र शर्मा संयुक्त निदेशक पर्यटन होंगे। आरटीओ हमीरपुर अक्षय सूद को एसडीएम बड़सर लगाया है। संयुक्त निदेशक पर्यटन हेमिस नेगी इसी पद पर ग्रामीण विकास विभाग में जाएंगे।
सभी जिलों में बड़ा फेरबदल
एसडीएम जोगिंद्रनगर किशोरी लाल आरटीओ हमीरपुर लगाए हैं। एसी टू डीसी हमीरपुर शिव कृ़ष्ण पराशर आरटीओ ऊना होंगे। एसडीएम काजा राहुल चौहान अब जोगिंद्रनगर जाएंगे। एसडीएम भरमौर डा. जितेंद्र कुमार इसी पद पर पधर भेजे हैं। एसडीएम केलांग प्रशांत सिरकैक बंजार और एसी टू डीसी मंडी नीलम दुल्टा एसडीएम निचार होंगी। एसी टू डीसी चंबा दिप्ती कपूर इसी पर पर सिरमौर जाएंगी।
एसडीएम बड़सर सोनिया ठाकुर एसी टू डीसी शिमला होंगी। एसडीएम पधर विनय मोदी को एसडीएम संगड़ाह लगाया गया है। केवल राम सैजल को उप सचिव पीडब्ल्यूडी, ईडी हिमुडा संजय धीमान को एसडीएम चुराह, एसडीएम तीसा कृष्ण चंद को एसी टू डीसी चंबा लगाया है। एसडीएम धर्मशाला हरीश गज्जू को सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड, एसी पूह डा. आशीष शर्मा को एससी टू डीसी हमीरपुर, एसी निचार शिल्पी बेक्टा को एसी टू डीसी मंडी, एसी ठियोग डा. अमित गुलेरिया को एसडीएम उदयपुर, जगन ठाकुर को एसडीएम काजा, सुरजीत सिंह को एसडीएम केलांग, मुरारी लाल को एसडीएम भरमौर और मधुबाला खन्ना को उप सचिव ट्रेनिंग लगाया गया है।