फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After lockdown Himachal excise department will get liquor stock checked

लॉकडाउन के बाद शराब के स्टॉक की चेकिंग कराएगा आबकारी विभाग

Tue, 28 Apr 2020 04:11 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 28 Apr 2020 04:11 AM IST
विज्ञापन
After lockdown Himachal excise department will get liquor stock checked
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन और कर्फ्यू लागू होने के बाद सूबे में शराब ठेके बंद हैं। सरकार ने एक दो बार ठेके खोलने का प्रयास तो किया, लेकिन विरोध के बाद इन्हें लॉकडाउन अवधि में बंद रखने का फैसला लिया। इस बीच शराब दुकानें बंद होने के बावजूद अवैध रूप से शराब बिकने की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाने की तैयारी की है। 

विज्ञापन


विभाग के आला अधिकारियों की मंत्रणा में फैसला हुआ है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद शराब ठेके खुलेंगे तो इनके गोदामों और डिस्टलरी में रखे स्टॉक की चेकिंग की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि शिमला से लेकर प्रदेश के अन्य जिलों में बंद ठेकों और गोदामों से कथित रूप से शराब की अवैध बिक्री हुई है। इस दौरान प्रिंट रेट से तीन गुना ज्यादा दाम तक वसूलकर ग्राहकों को चोरी-छिपे शराब मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के साथ केंद्र ने भी शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने को अपने हर आदेश में स्पष्ट कहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर शराब बिकने की पुष्टि हुई तो ठेके या गोदाम प्रभारी पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दिन पांच करोड़ का हो रहा नुकसान
हिमाचल में शराब की बिक्री से सालाना 18 सौ करोड़ रुपये का राजस्व होता है। हर दिन करीब पांच करोड़ के राजस्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ब्रेक लगा है। लॉकडाउन के बाद से अब तक सरकार को शराब बिक्री न होने से करीब तीन सौ करोड़ का नुकसान हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि अगर लॉकडाउन आगे जारी रहा और बिक्री न हुई तो राजस्व के इस घाटे की पूर्ति असंभव हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed