फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After Hamirpur Mandi win, BJP sets eyes on Other Districts zila parishad adhyaksh and zila parishad upadhyaksh

हमीरपुर, मंडी फतह के बाद अब अन्य जिलों पर भाजपा की नजर

Sat, 30 Jan 2021 12:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 Jan 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
After Hamirpur Mandi win, BJP sets eyes on Other Districts zila parishad adhyaksh and zila parishad upadhyaksh
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

जिला परिषद की कमान थामने की रस्साकशी में हमीरपुर और मंडी फतह करने के बाद भाजपा की नजर अब अन्य जिलों पर है। मंडी के बाद कांगड़ा में समीकरण जोड़कर सीएम जयराम ठाकुर ने शिमला लौटते ही सरकारी निवास ओकओवर में सोलन जिला परिषद के सदस्य बुला लिए। अधिकतर जिलों में सरदारी अपने हाथ में लेकर सत्तारूढ़ भाजपा अपने वर्चस्व का संदेश देना चाह रही है।

विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति की बुनियाद इन जिला परिषदों में भाजपा चूकना नहीं चाह रही है। हमीरपुर में कांग्रेस समर्थित पार्षद को अपने पक्ष में कर भाजपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने में कामयाब रही। अपने गृह जिला मंडी में खुद जाकर मुख्यमंत्री ने भाजपा के ही बागी को परिषद का अध्यक्ष बनाकर सरदारी पार्टी के पक्ष में की।
विज्ञापन


सीएम शुक्रवार को सबसे बड़ी जिला परिषद कांगड़ा में भी भाजपा की पकड़ दुरुस्त करवाने गए। शाम को शिमला लौटकर सोलन के पार्षद ओकओवर बुलाए। कांगड़ा में 54 में से भाजपा समर्थित 26 पार्षद हैं। 19 कांग्रेस विचारधारा और 9 निर्दलीय हैं। पिछली बार यहां कांग्रेस का बहुमत था, लेकिन क्रॉस वोटिंग से अध्यक्ष भाजपा का बन गया था। सोलन में कुल 17 सीटों में से सात भाजपा, तीन कांग्रेस और सात निर्दलियों के पास हैं। भाजपा के दो बागी मनाए जा रहे हैं। चंबा जिले में 18 में से 10 भाजपा, कांग्रेस छह, दो निर्दलीय हैं। बिलासपुर में 14 सीटों में से भाजपा की छह, कांग्रेस की तीन सीटें और पांच निर्दलीय हैं। कांग्रेस से संबद्ध चार और पार्षद भी जीतकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लू में निर्दलीय के हाथ में खेल
कुल्लू में 14 सीटों पर निर्दलीय के हाथ में सारा खेल है। भाजपा की 5, कांग्रेस और निर्दलीय की 4-4 और एक वामपंथी सीट है। यहां भाजपा के तीन बागी चुनाव जीतकर आए हैं।


सिरमौर में आठ भाजपा और आठ कांग्रेस के पार्षद
सिरमौर में आठ भाजपा और आठ कांग्रेस समर्थित पार्षद हैं, जबकि एक निर्दलीय जीतकर आया है। निर्दलीय का पाला कांग्रेस की ओर ज्यादा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को घर में झटका देकर कांग्रेस सरदारी हथियाना चाहती है।

शिमला में कांग्रेस का पलड़ा भारी
शिमला जिले में कांग्रेस अपने पाले में 27 में से 13 सीटें होने का दावा कर रही है। भाजपा के पास यहां 4 सीटें, निर्दलीय 5 और 2 वामपंथी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed