फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After completing the target of the first dose of the covid vaccine, now the President's applause

वैक्सीन की पहली डोज का लक्ष्य पूरा करने पर पीएम के बाद अब राष्ट्रपति की शाबाशी

Sat, 18 Sep 2021 11:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Sep 2021 11:34 AM IST
सार

हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम वर्ष 2021 के उपलक्ष्य पर राष्ट्रपति ने शुक्रवार को सदन में अपने संबोधन के दौरान सरकार को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले देश में सबसे पहले वैक्सीन की पहली डोज लगाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह सितंबर को हिमाचल के छह लोगों के साथ वर्चुअली संवाद किया और प्रदेश सरकार की पीठ थपथपाई।

विज्ञापन
After completing the target of the first dose of the covid vaccine, now the President's applause
विशेष सत्र के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का तय लक्ष्य पूरा करने में हिमाचल प्रदेश के देश में पहला राज्य बनने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल सरकार को शाबाशी दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बात से वह इत्तफाक रखते हैं कि हिमाचल इस बारे में सचमुच चैंपियन बना है।  हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम वर्ष 2021 के उपलक्ष्य पर राष्ट्रपति ने शुक्रवार को सदन में अपने संबोधन के दौरान सरकार को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले देश में सबसे पहले वैक्सीन की पहली डोज लगाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह सितंबर को हिमाचल के छह लोगों के साथ वर्चुअली संवाद किया और प्रदेश सरकार की पीठ थपथपाई। उन्होंने हिमाचल सरकार को दूसरी डोज में भी पहले नंबर पर आने की बात कही। 

विज्ञापन


वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सरकार ने 18 साल व इससे ज्यादा उम्र के 53.77 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, इस लक्ष्य को पार करते हुए 5601421 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। अब सरकार ने नवंबर तक दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। 18 साल व इससे ज्यादा उम्र वालों की जनसंख्या में यह लक्षित लोग इसलिए बढ़ गए हैं। चूंकि, प्रदेश में दस साल में जनसंख्या भी बढ़ गई है। इसके अलावा बाहरी राज्यों के मजदूर और अन्य लोग भी इसमें शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास प्रदेश में करीब 12 लाख वैक्सीन की डोज हैं। शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान प्रदेश सरकार का हौसला बढ़ाया है।  
विज्ञापन


तंबाकू नियंत्रण, प्लास्टिक कचरा मुक्त जैसे कई कानून सराहे
शिमला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल में तंबाकू कंट्रोल कानून को सख्ती से लागू करने, प्लास्टिक कचरा मुक्त करने जैसे कानून बनाने की सराहना की। कहा कि इस विधानसभा ने कई कानूनों को बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के जन्मदिन पर हिमाचल में 60 हजार लोगों को लगाई वैक्सीन 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में 65 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई। बीते दिन वीरवार की अपेक्षा यह दोगुनी रही। हालांकि, देश के कई राज्यों में वैक्सीन लगाने के रिकॉर्ड बनाए गए। कोरोना वैक्सीन की पहली डोज में हिमाचल पहले ही एक लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगा चुका है। प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इसको लेकर देश में हिमाचल पहले नंबर पर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको लेकर हिमाचल की पीठ भी थपथपाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed