{"_id":"5daadfdd8ebc3e93d84494c8","slug":"after-child-mother-admitted-in-igmc-shimla-also-died-injured-in-hornet-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगड़ों के काटने से बेटी की मौत के बाद अब मां ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगड़ों के काटने से बेटी की मौत के बाद अब मां ने भी तोड़ा दम
Sat, 19 Oct 2019 03:44 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 19 Oct 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
मृतक मां-बेटी(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिले के उपमंडल करसोग में खनयोल बगड़ा के स्यानजली गांव में रंगड़ों के काटने से तीन साल की बेटी की मौत के बाद आईजीएमसी में उपचाराधीन 25 वर्षीय मां कौशल्या देवी ने भी शनिवार को दम तोड़ दिया है। महिला अपने पीछे 9 वर्षीय मासूम लितेश को छोड़ गई है। वह पिछले 24 घंटों से जिंदगी और मौत से जूझ रही थी।
विज्ञापन
कौशल्या की सास रोशनी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार सायं साढ़े पांच बजे कौशल्या अपनी तीन साल की बेटी को लेकर खेतों से घास काटने गई थी। उसकी सास भी साथ थी। जैसे ही सास बहू ने घास काटना शुरू किया, उसी वक्त अचानक ही घास के बीच से रंगड़ोंने हमला कर दिया। एक साथ भारी संख्या में रंगड़ों के हमला करने से इन्हें संभलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
घटना का शिकार हुई बच्ची का पिता घर पर नहीं था। वह सेब सीजन के लिए किन्नौर गया था। ऐसे में गांव वालों ने पीठ पर उठाकर सभी को गाड़ी तक पहुंचाया। इसके बाद इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग लाया गया। इस दौरान बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई और दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
विज्ञापन
करसोग थाना के कार्यकारी थाना प्रभारी एएसआई बलवीर सिंह का कहना है कि रंगड़ों के काटने का मामला आया था। इसमें बेटी के बाद उसकी मां कौशल्या की भी मौत हो गई है। एक अन्य घायल महिला का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है।