फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After BBMB, now Sukhu govt will seek its share in Chandigarh, cabinet sub committee constituted

Shimla News: बीबीएमबी के बाद अब चंडीगढ़ में अपना हिस्सा मांगेगी सुक्खू सरकार, कैबिनेट सब कमेटी गठित

Sat, 01 Jul 2023 05:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Jul 2023 05:40 PM IST
सार

कृषि मंत्री चंद्र कुमार की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी में उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन सिंह चौहान और राजस्व मंत्री जगत नेगी को सदस्य बनाया गया है। ऊर्जा सचिव कमेटी के सदस्य सचिव होंगे। 

विज्ञापन
After BBMB, now Sukhu govt will seek its share in Chandigarh, cabinet sub committee constituted
कृषि मंत्री चंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के बाद अब हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार केंद्रशासित राज्य चडीगढ़ में भी अपना हिस्सा मांगेंगी। पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत अंतर राज्यों के बीच हुए समझौतों को खंगालने के लिए सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी गठित कर दी है। कृषि मंत्री चंद्र कुमार की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी में उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन सिंह चौहान और राजस्व मंत्री जगत नेगी को सदस्य बनाया गया है। ऊर्जा सचिव कमेटी के सदस्य सचिव होंगे। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने राजपत्र में इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। कमेटी बीबीएमबी की परियोजनाओं समेत चंडीगढ़ में प्रदेश की हिस्सेदारी के दावों से संबंधित रिकॉर्ड जांचेंगी। मामले पर अध्ययन करने के बाद कैबिनेट को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर सरकार इन मामलों को केंद्र और पंजाब सरकार के साथ उठाएगी। सत्ता संभालने के बाद से मुख्यमंत्री सुक्खू इस बात पर जोर दे रहे हैं कि बीबीएमबी के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी प्रदेश की हिस्सेदारी है।

विज्ञापन


आने वाली पीढि़यों के लिए हिमाचली हितों की पैरवी करने को मुख्यमंत्री अपना जिम्मा बताते रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि हिमाचल हर क्षेत्र में पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 के अनुसार अपना वैध 7.19 प्रतिशत हिस्सा मांगेगा, चाहे वह चंडीगढ़ में हो या बीबीएमबी परियोजनाओं से रॉयल्टी हो। इसी कड़ी में अब इन दोनों मामलों को देखने के लिए कमेटी बनाई है। सरकार के उच्च अधिकारी बताते हैं कि हिमाचल प्रदेश जब पंजाब का हिस्सा था, तब भारत सरकार ने बीबीएमबी को बनाया था। इसके बाद जब पंजाब से हिमाचल अलग हुआ तो उसकी चंडीगढ़ और बीबीएमबी में हिस्सेदारी तय की गई। हिमाचल को अभी बीबीएमबी में एक फीसदी रायल्टी भी नहीं मिल रही है, जबकि अन्य प्रोजेक्टों में राज्य को इसका लाभ मिल रहा है। पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 में पंजाब, हरियाणा व हिमाचल की जनसंख्या, संसाधन और विकास को आधार मानकर हिमाचल को 7.19 प्रतिशत हिस्सा देने का निर्णय लिया गया था। हिमाचल बीबीएमबी के मामले को पंजाब और हरियाणा के अलावा केंद्र सरकार के समक्ष कई वर्षों से उठा है, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए हैं। इसी कड़ी में अब कैबिनेट सब कमेटी तथ्य जुटाएगी और प्रदेश सरकार उन्हें केंद्र सरकार के सामने उठाएगी।
विज्ञापन


खरगे से बोले मुकेश, हिमाचल में चारों सीटें जीतेगी कांग्रेस
 उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। मुकेश ने खरगे को प्रदेश सरकार और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। मुकेश ने कहा कि पुरानी पेंशन को प्रदेश में बहाल कर दिया गया है। लाहौल-स्पीति की महिलाओं को 1,500 रुपये की सम्मान निधि मिलना शुरू हो गई है। दूसरी गारंटियों पर भी काम किया जा रहा है। मुकेश ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने दिल्ली में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी केशिवकुमार से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed