फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   After a big defeat CBI can trouble CM virbhadra

हार के बाद वीरभद्र पर लटकी CBI की तलवार!

Sat, 17 May 2014 12:15 PM IST
Updated Sat, 17 May 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
After a big defeat CBI can trouble CM virbhadra

हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा के हाथों कांग्रेस की करारी हार के साथ ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को निजी तौर पर भी भारी झटका लगा है।

विज्ञापन


मंडी लोकसभा सीट पर वह अपनी पत्नी प्रतिभा सिंह को जिताने में नाकाम रहे। वीरभद्र के सामने अब न सिर्फ अपना अस्तित्व बचाने की कठिन लड़ाई होगी बल्कि वह केंद्र में एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार के आते ही सीबीआई जांच में भी घिर सकते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय भाजपा नेता इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट ले जाने की पैरवी में लग गए हैं। ऐसे में यदि मोदी की एनडीए सरकार भी साथ देती है तो सीएम मुश्किल में पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले इतने कमजोर कभी नहीं दिखे वीरभद्र

After a big defeat CBI can trouble CM virbhadra

छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पुराने दिग्गज की स्थिति इससे पहले कभी इतनी कमजोर नहीं दिखी थी। हर बार वे एक नए जोश के साथ वापसी करते थे।

प्रदेश में उनके मजबूत राजनीतिक कद को दिसंबर, 2012 के विधानसभा चुनावों में थोड़ा झटका लगा था लेकिन इस बार राज्य की चार लोकसभा सीटें हारने की वजह से यह पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।

अपने राजनीतिक करिअर के आखिरी मोड़ पर मिली इस बड़ी हार से उनकी और प्रदेश कांग्रेस की साख भी दांव पर लग गई।

वीरभद्र का दावा, सरकार पूरा करेगी कार्यकाल

After a big defeat CBI can trouble CM virbhadra

उधर, भले ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर कई सवाल उठ रहे हों, लेकिन इन सबके बीच वे खुद प्रदेश में कांग्रेस के पूरा कार्यकाल होने का दावा कर रहे हैं।

उनका कहना है कि उनकी सरकार मजबूत है और आसानी से अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने चुनाव में मिली इस जीत के लिए नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी। साथ ही उम्मीद की कि वह लोगों से किए वादे पूरा करेंगे।

उधर, इस हार के लिए सीएम को जिम्मेदार ठहराते हुए विपक्ष के नेता व पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने उनसे इस्तीफा मांग लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed