फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Advice to Jairam thakur to govt, said - work towards delivering the amount received from the Center to the aff

HP Politics: जयराम की सरकार को नसीयत, बोले- केंद्र से मिली राशि को प्रभावितों तक पहुंचाने के लिए काम करे

Thu, 14 Dec 2023 12:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Dec 2023 12:21 PM IST
सार

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया है।

विज्ञापन
Advice to Jairam thakur to govt, said - work towards delivering the amount received from the Center to the aff
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों के लिए 633.75 करोड़ की राहत राशि जारी करने के लिए पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया है। इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को नसीहत दी है कि वे बार-बार झूठ बोलना बंद करे और जो राहत राशि मिली है उसे प्रभावितों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करे। सर्किट हाउस मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश पर आई आपदा के दौरान केंद्र सरकार ने दो किश्तों में 362 करोड़, उसके बाद 190 करोड़, एनडीआरएफ के 200 करोड़, पीएमजीएसवाई के तहत 2700 करोड़ की राशि जारी की थी। इसके बाद केंद्र की टीम प्रदेश में आई आपदा का आंकलन करने यहां आई थी। इस टीम की अनुशंसा पर अब 633.75 करोड़ की और राशि प्रदेश को जारी की जा रही है।

विज्ञापन


यह प्रदेश के लिए आई अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक मदद है। जयराम ने कहा कि प्रदेश में निजी निवेश की बहुत संभावनाएं हैं और इसी के लिए उन्होंने सीएम रहते इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया था। उस इन्वेस्टर मीट पर कांग्रेसियों ने खूब हो हल्ला किया था लेकिन आज उनके सीएम उसी राह पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम के वापस आने के बाद ही पता चल पाएगा कि प्रदेश के लिए कितना निवेश आएगा।  जयराम ठाकुर ने सरकार के जनवरी महीने से गोबर खरीदने की गारंटी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि एक साल में एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाने वाली कांग्रेस सरकार अब लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही लोगों को लुभाने का प्रयास करने जा रही है। उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति शो से धनराशि जीतकर लौटी मंडी की बेटी जागृति शर्मा से भी मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed