फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Administrative boundaries of villages and towns will remain frozen for the next five months

Himachal News: हिमाचल में पांच महीने तक गांवों और कस्बों की नहीं बदलेंगी प्रशासनिक सीमाएं, अधिसूचना जारी

Tue, 01 Aug 2023 10:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Aug 2023 10:53 AM IST
सार

 गांवों और कस्बों की प्रशासनिक सीमाएं अगले पांच महीने तक फ्रीज रहेंगी। जिलों, उपमंडलों, तहसीलों, उपतहसीलों, विकास खंडों और वार्डों से भी छेड़खानी नहीं की जा सकेगी।

विज्ञापन
Administrative boundaries of villages and towns will remain frozen for the next five months
प्रधान सचिव मुख्यमंत्री भरत खेड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गांवों और कस्बों की प्रशासनिक सीमाएं अगले पांच महीने तक फ्रीज रहेंगी। जिलों, उपमंडलों, तहसीलों, उपतहसीलों, विकास खंडों और वार्डों से भी छेड़खानी नहीं की जा सकेगी। जनगणना के पूरा होने तक इनकी हदों में फेरबदल नहीं हो सकेगा। राज्य सरकार ने यह समय-सीमा एक जनवरी 2024 तक के लिए बढ़ाई है, जबकि पहले यह एक जुलाई 2023 तक ही तय थी। प्रधान सचिव मुख्यमंत्री भरत खेड़ा ने इसकी अधिसूचना जारी की है। राज्य में जनगणना-2021 का काम कोविड की वजह से काफी लेट हो गया है।

विज्ञापन


पहले यह तय हुआ था कि इसके लिए प्रशासनिक सीमाएं एक जुलाई 2023 तक फ्रीज रहेंगी। यानी इन्हें यहां-वहां नहीं किया जा सकेगा, मगर अब यह तय किया गया है कि इन सीमाओं को एक जनवरी 2024 तक नहीं छेड़ा जा सकेगा। इसकी वजह से जनगणना का काम और लंबा खिंच रहा है। प्रधान सचिव मुख्यमंत्री भरत खेड़ा ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, निदेशक जनगणना, सभी मंडलायुक्तों, विभागाध्यक्षों और उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा भारत सरकार के गृह मंत्रालय के रजिस्ट्रार जनरल एंड सेंसस कमिश्नर और निदेशक जनगणना ऑप्रेशंस को भी सूचित किया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed