फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Administration's decision after the accident: Now the driver's license will be canceled for carrying pilgrims in goods vehicles

हादसे के बाद पुलिस प्रशासन सख्त: मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं को ढोने पर अब चालक का लाइसेंस होगा रद्द

Mon, 04 Apr 2022 05:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Apr 2022 05:47 PM IST
सार

श्रद्धालुओं से भरे वाहनों से लगातार हो रहे हादसों के बाद पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर इस संबंध में हिंदी और पंजाबी में चेतावनी भी जारी कर दी है।  मैड़ी मेले के दौरान पंजोआ में ट्रक पलटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Administration's decision after the accident: Now the driver's license will be canceled for carrying pilgrims in goods vehicles
हादसे के बाद पुलिस सख्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं को ढोने पर अब चालक का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। श्रद्धालुओं से भरे वाहनों से लगातार हो रहे हादसों के बाद पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर इस संबंध में हिंदी और पंजाबी में चेतावनी भी जारी कर दी है। मैड़ी मेले के दौरान पंजोआ में ट्रक पलटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। जबकि 50 श्रद्धालु घायल हो गए थे। बीते रविवार को थानाकलां के हरिनगर में भी श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा है। इसमें जान माल का कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन पेड़ों में वाहन न फंसता तो बड़ा हादसा हो सकता था। अब पुलिस की ओर से जारी हिदायत में लिखा गया है कि माता चिंतपूर्णी और सूबे के अन्य धार्मिक स्थलों में मालवाहक वाहनों में श्रद्धालु सफर न करें।

विज्ञापन


इस प्रकार से नियमों की अवहेलना करने पर दस हजार रुपये का चालान और लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। वाहन को जब्त भी किया जा सकता है। पंजाब में मैदानी क्षेत्र होने के कारण पंजाब से डबल डेकर मालवाहक वाहनों में सवार होकर श्रद्धालु हिमाचल पहुंच जाते हैं। ऊना में भी कुछ क्षेत्र मैदानी होने पर दिक्कत नहीं होती है, लेकिन जैसे ही ऊना में पहाड़ी क्षेत्र शुरू होता है तो हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है। पूर्व में भी ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। मालवाहक वाहनों में सफर करने वालों पर हादसों का कोई असर नहीं दिख रहा है। बीते रविवार को हादसा होने के बावजूद लगातार जिला मुख्यालय से ऐसे वाहनों का गुजरना जारी है। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि नियमों की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं को ढोने पर संबंधित आरएलए से लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी।
विज्ञापन


अधिकारियों, जवानों से उलझ पड़ते हैं श्रद्धालु
पंजाब से आने वाले इन श्रद्धालुओं से भरे मालवाहक वाहन को रोकने पर यह अधिकारियों और जवानों से उलझ पड़ते हैं। श्रद्धालु पंजाब में कहीं भी इस तरह न रोकने की दलील देते हुए धरने पर बैठ जाते हैं। हालांकि कुछ मामलों में पुलिस सख्ती बरतते हुए इन्हें लौटा भी देती है या फिर अन्य माध्यम से यात्रियों को आगे भेजती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed