{"_id":"6655f52c7b46a281500ee89d","slug":"aditya-dogra-baijnath-becomes-lieutenant-in-indian-navy-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aditya Dogra: बैजनाथ के आदित्य डोगरा नौसेना में बने लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aditya Dogra: बैजनाथ के आदित्य डोगरा नौसेना में बने लेफ्टिनेंट
Tue, 28 May 2024 08:46 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 28 May 2024 08:46 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के बैजनाथ कस्बे के आदित्य डोगरा नौसेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
बैजनाथ के आदित्य डोगरा नौसेना में बने लेफ्टिनेंट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बैजनाथ कस्बे के आदित्य डोगरा नौसेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर सेवाएं देंगे। आदित्य डोगरा का 2020 में इंडियन नेवल अकादमी (आईएनए) के लिए चयन हुआ था। केरल के एजीमाला में चार वर्ष के प्रशिक्षण के बाद 25 मई को आदित्य लेफ्टिनेंट के तौर पर पासआउट हुए।
विज्ञापन
आदित्य डोगरा के पिता अश्विनी डोगरा व्यवसायी हैं, जबकि माता अनीता डोगरा गृहिणी हैं। आदित्य 25 जून को मुंबई में रिपोर्ट करेंगे। आदित्य डोगरा की प्रारंभिक शिक्षा परमार्थ इंटरनेशनल स्कूल बैजनाथ से हुई है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों अश्वनी डोगरा, अनीता डोगरा, अनिल डोगरा, सुरिंदर डोगरा, संजीव और शिवांश ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन