फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Additional practical classes will be started as soon as the institute opens, the Board of Technical Education has decided

हिमाचल: संस्थान खुलते ही लगेंगी प्रैक्टिकल की अतिरिक्त कक्षाएं, तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने लिया फैसला

Fri, 21 May 2021 05:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 May 2021 05:05 PM IST
सार

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान 31 मई तक बंद है। लेकिन ऑनलाइन कक्षाओं में प्रैक्टिकल  पढ़ाई नहीं हो पा रही है। 

विज्ञापन
Additional practical classes will be started as soon as the institute opens, the Board of Technical Education has decided
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड प्रैक्टिकल कक्षाओं के समय में बढ़ोतरी करेगा। यह फैसला ऑनलाइन कक्षाओं में प्रैक्टिकल पढ़ाई न हो पाने के कारण लिया गया है। प्रदेश भर में मौजूदा समय में कई आईटीआई और पॉलिटेक्निकल संस्थानों में विभिन्न प्रकार के विषय पढ़ाए जा रहे हैं। कोविड काल में प्रदेश भर में तकनीकी शिक्षा दे रहे संस्थान भी पूरी तरह से बंद हैं।

विज्ञापन


ऐसे में इन संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। इस दौरान छात्रों को संबंधित संस्थानों की ओर से किताबी ज्ञान तो मुहैया करवाया जा रहा है, लेकिन ऑनलाइन माध्यम से प्रैक्टिकल ज्ञान से उन्हें पारंगत करना संभव नहीं है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा मे बताया कि संस्थान खुलते ही छात्रों की प्रैक्टिकल की अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed