{"_id":"67dee19122ae2269ca0352ba","slug":"adamya-sharma-became-mr-sonal-became-miss-farewell-sanjauli-shimla-news-c-19-sml1001-505338-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आदम्य शर्मा मिस्टर, सोनल \nबनीं मिस फेयरवेल संजौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आदम्य शर्मा मिस्टर, सोनल बनीं मिस फेयरवेल संजौली
विज्ञापन
संजौली कॉलेज के समारोह में मिला सम्मान
संजना शर्मा और अनिरुद्ध कौशिक बने फर्स्ट रनरअप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में शनिवार को स्नातक डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विदाई समारोह में सीनियर छात्र छात्राओं के लिए आयोजित की सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस फेयरवेल चुनी गई सोनल चौहान और मिस्टर चुने गए आदम्य शर्मा को ताज और सेशे पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने इस मौके पर अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षाओं और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्नातक डिग्री कोर्स की यह परीक्षाएं ही जीवन की दिशा को तय करेगी। विदाई समारोह में हुई प्रतियोगिता के घोषित नतीजों में संजना शर्मा और अनिरुद्ध कौशिक फर्स्ट रनरअप रहे। इसके अलावा इस प्रतियोगिता में अलग-अलग टाइटल के विजेता भी घोषित कर सम्मानित किये गए। इनमें हिमांशु शर्मा को ड्रेस टू किल, साक्षी चौहान को मिस डेजलिंग डीवा, सृजन को मिस्टर रैंपवॉक, सैजल को मिस रैंपवॉक चुने जाने पर सम्मानित किया। विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। मिस्टर और मिस फेयरवेल स्पर्धा में 77 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ. हिमानी सक्सेना, डॉ. मीनाक्षी शर्मा और डॉ. हर्षवर्धन खिमटा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समारोह डॉ. दीपक कपरेट, कुमारसैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश वर्मा और मोन शर्मा मौजूद रहे।