{"_id":"5e0c90be8ebc3e87d01309f9","slug":"actor-rajat-bedi-pay-obeisance-at-jwalamukhi-temple-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी ने किए मां ज्वालाजी के दर्शन, जुटी प्रशंसकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी ने किए मां ज्वालाजी के दर्शन, जुटी प्रशंसकों की भीड़
Wed, 01 Jan 2020 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विभू शर्मा, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विभू शर्मा, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 01 Jan 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में नववर्ष पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिल्म अभिनेता रजत बेदी ने बुधवार को ज्वालामुखी में पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए और नववर्ष पर बेहतरी की कामना की। मंदिर के पुजारी ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।
विज्ञापन
मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें माता की चुनरी और सिरोपा भेंट किया गया। वहीं, रजत बेदी के मंदिर में आने की सूचना मिलते ही उनके प्रशंसक भी पहुंच गए। रजत बेदी के साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
रजत ने सभी को नववर्ष की शुभ कामनाएं दीं और हवन में आहुतियां भी डालीं। रजत बेदी को कोई मिल गया, कर्ण अर्जुन और हैलो कौन फिल्मों से पहचान मिली है। वह जानी दुश्मन में सन्नी देओल और सुनील शेट्टी के साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
रजत बेदी भारतीय फिल्म अभिनेता और टेलीविजन निर्माता हैं, जो कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्हें कोई मिल गया (2003) के अपने राज सक्सेना के किरदार निभाने के कारण जाना जाता है। इसके अलावा ये चालीस से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें रक्त (2004), खामोश... खौफ की रात (2005) और रॉकी-दी रिबल (2006) हैं।