फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Actor Arjun Rampal arrives in Manali, shooting of the Movie will be held for 25 days in beautiful valleys

Movie Shooting: मनाली पहुंचे अभिनेता अर्जुन रामपाल, खूबसूरत वादियों में 25 दिन होगी फिल्म की शूटिंग

Sun, 04 Dec 2022 06:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/पतलीकूहल (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/पतलीकूहल (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Dec 2022 06:21 PM IST
सार

संगीथ सीवन के निर्देशन में फिल्म निर्माता अनुज शर्मा ब्लाइंड गेम फिल्म बना रहे हैं। फिल्म यूनिट ने मनाली पहुंचते ही शूटिंग की तैयारी कर दी। पूरी टीम लोकेशन पर पहुंची। 

विज्ञापन
Actor Arjun Rampal arrives in Manali, shooting of the Movie will be held for 25 days in beautiful valleys
फिल्म की शूटिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे हैं। उनके साथ अभिनेत्री प्रियामणि भी मनाली आई हैं। 25 दिन तक मनाली की वादियों में फिल्म की शूटिंग की जाएगी।  संगीथ सीवन के निर्देशन में फिल्म निर्माता अनुज शर्मा ब्लाइंड गेम फिल्म बना रहे हैं।

विज्ञापन


फिल्म यूनिट ने मनाली पहुंचते ही शूटिंग की तैयारी कर दी। पूरी टीम लोकेशन पर पहुंची। इतनी देर में सफर की थकान मिटाकर अर्जुन रामपाल भी अपने मेकअप मेन के साथ रायसन स्थित लोकेशन पर पहुंचे और सेट लगते ही कैमरा, लाइट, एक्शन के बोलते ही कैमरे के सामने हाजिर हो गए।
विज्ञापन


रविवार को शूट हुए सीन में वे एक बुजुर्ग का वेश धारण कर उसकी फोटो लेकर राहगीरों से उसका अता पता पूछते नजर आए। आठ रिटेक के बाद यह सीन ओके किया गया। इससे पहले बड़ागढ़ रिजॉर्ट एवं स्पा में नकुल खुल्लर, बागवान गुनाल खुल्लर और महाप्रबंधक नीलाभ पांडे ने दोनों का स्वागत किया। स्थानीय कॉर्डिनेटर अमर चंद ने कहा कि फिल्म यूनिट मनाली में 25 दिन रुकेगी। मनाली के रायसन, नग्गर और जाणा में फिल्म की शूटिंग होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed