फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Actor Anupam Kher reached Solan to meet friend

दोस्त से मिलने हिमाचल के सोलन पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर

Thu, 17 Jun 2021 11:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Jun 2021 11:13 AM IST
सार

पर्यटकों के लिए प्रदेश के बॉर्डर खुलते ही अभिनेता अनुपम खेर चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से शिमला के लिए रवाना होने से पहले सोलन स्थित पुराने दोस्त अनिल दत्ता के घर पहुंचे। 

विज्ञापन
Actor Anupam Kher reached Solan to meet friend
सोलन में दोस्त से मिले अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर अपनी मां दुलारी खेर के साथ बुधवार को अचानक अपने स्कूल के दोस्त से मिलने हिमाचल प्रदेश के सोलन पहुंचे। अनुपम खेर ने पुराने मित्र के साथ पुरानी यादें साझा कीं। पर्यटकों के लिए प्रदेश के बॉर्डर खुलते ही अभिनेता अनुपम खेर चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से शिमला के लिए रवाना होने से पहले सोलन स्थित पुराने दोस्त अनिल दत्ता के घर पहुंचे। अनिल दत्ता राज्य विद्युत बोर्ड से बतौर परियोजना सदस्य सेवानिवृत्त हुए हैं।

विज्ञापन


दोनों शिमला में एक साथ पढ़े हैं। अनुपम खेर अनिल के पिता सेवानिवृत्त एचएएस अधिकारी जेसी दत्ता से भी मिले और उनका कुशल क्षेम पूछा। जेसी दत्ता के ससुर पंडित जयवंत राय हिमाचल विधानसभा के पहले अध्यक्ष थे। इस दौरान अनुपम खेर की मां दुलारी खेर भी उनके साथ थीं। अनुपम खेर ने राजगढ़ रोड स्थित कोटला नाला में अपने स्कूल के दिनों के सहपाठी अनिल दत्ता के साथ पुरानी यादें साझा कीं। इसके बाद खेर शिमला रवाना हो गए। वह कुछ दिन शिमला स्थित अपने पैतृक निवास में रुकेंगे। इस दौरान दत्ता परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed