फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Action will be taken against private schools that do not fix fees in general assembly

आम सभा में फीस तय नहीं करने वाले निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई

Sat, 14 Mar 2020 11:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Mar 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against private schools that do not fix fees in general assembly
फाइल फोटो

अभिभावकों के साथ आमसभा में फीस तय नहीं करने वाले निजी स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने निर्देशों का पालन नहीं करने वाले निजी स्कूलों का सभी जिलों में ब्योरा मांगा है। फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावक छात्र मंच की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी जिला उपनिदेशकों को स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन


नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही उच्च शिक्षा निदेशालय ने जनवरी में निजी स्कूलों को आदेश जारी कर नोटिस बोर्ड पर फीस सहित अन्य सभी तरह के फंड का ब्योरा चस्पा करने को कहा था। अभिभावकों की आम सभा बुलाकर फीस स्ट्रक्चर तय करने के निर्देश भी दिए थे। इसके साथ ही निजी स्कूलों के प्रतीक चिन्ह वाली किताबें-पुस्तकें लेने के लिए अभिभावकों को बाध्य नहीं करने, हर कक्षा में प्रवेश शुल्क न वसूलने और स्कूल कैंपस में वर्दी, किताबें-कापियां और जूते बेचने पर भी रोक लगाई थी।
विज्ञापन


चिन्हित दुकानों से अभिभावकों को किताबें, कापियां, वर्दी व जूते आदि खरीदने को बाध्य करने पर भी रोक लर्गाई थी। इन आदेशों के बावजूद कई निजी स्कूलों ने मार्च में मनमाने तरीके से फीस बढ़ोतरी कर दी है। फीस तय करने के लिए आमसभा का भी आयोजन नहीं किया है। इसको लेकर शिकायत सेवा संकल्प और अभिभावक छात्र मंच के माध्यम से शिकायतें दर्ज करवाई है। इस पर संज्ञान लेते हुए निदेशालय ने आदेशों का पालन नहीं करने वाले निजी संस्थानों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि अगर किसी निजी स्कूल ने इन निर्देशों की अनदेखी की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे स्कूलों को जारी किए गए अनापत्ति प्रमाणपत्र तक रद्द कर दिए जाएंगे। स्कूलों के खिलाफ अधिनियम 1997 और नियम 2003 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed