{"_id":"65db53205b467e807900dabd","slug":"action-own-illigal-shops-shimla-news-c-19-sml1001-311597-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: 8 तहबाजारियों का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: 8 तहबाजारियों का सामान जब्त
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने सुबह 11:30 बजे किया लोअर बाजार का औचक निरीक्षण
कार्रवाई से बचने के लिए घरों-दुकानों में घुस गए कई तहबाजारी, निगम ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार में संडे मार्केट में दुकानें सजाने पहुंचे बाहरी राज्यों के 18 तहबाजारियों का सामान नगर निगम टीम ने जब्त कर लिया। तहबाजारी निरीक्षक ज्योति प्रकाश की अगुवाई में नगर निगम की टीम ने सुबह 11:30 बजे लोअर बाजार का निरीक्षण किया।
इस दौरान कई तहबाजारी बाजार में दुकानें सजाकर बैठे थे। नगर निगम ने एक-एक करके इनका सामान जब्त करना शुरू कर दिया। कार्रवाई होता देख कई कारोबारी सामान समेटकर भाग गए। कुछ सामान समेत दुकानों और गलियों में बने घरों की ओर भागे। निगम टीम ने इनका पीछा किया और सामान जब्त कर लिया। निगम की टीम ने दोपहर बाद दो बार फिर बाजार का निरीक्षण किया। कुल 18 तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया है। नगर निगम की टीम पिछले एक महीने से लगातार हर रविवार को बाजार का निरीक्षण कर रही है। निगम प्रशासन के अनुसार संडे मार्केट में सिर्फ शहर के पंजीकृत तहबाजारियों को ही सामान बेचने की अनुमति है। पाबंदी के बावजूद बाहरी राज्यों से तहबाजारी हर रविवार शिमला पहुंच रहे हैं। शिमला व्यापार मंडल ने भी इन पर कार्रवाई करने की मांग की है। इसके बाद अब हर रविवार निरीक्षण कर बाजार से ऐसे तहबाजारियों का सामान जब्त किया जा रहा है।