फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   action may be taken on Secretariat employees leaving station during lockdown

लॉकडाउन के दौरान स्टेशन छोड़ने वाले सचिवालय कर्मियों पर गिर सकती है गाज

Wed, 22 Apr 2020 12:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Apr 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
action may be taken on Secretariat employees leaving station during lockdown
हिमाचल सचिवालय

लॉकडाउन के दौरान शिमला स्टेशन छोड़कर दूसरे स्थानों पर जाने वाले सचिवालय कर्मियों को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। कार्मिक विभाग ने सचिवालय के सभी ब्रांच अधिकारियों से अपने अधीन आने वाले ऐसे सभी कर्मियों की सूची मांगी है जो स्टेशन पर मौजूद नहीं है। सचिवालय प्रशासन ने सभी अधिकारियों को सूची तीन दिन में उपलब्ध कराने को कहा है। इसके साथ ही ऐसे सभी कर्मियों को चिह्नित कर उनके नाम बताने के लिए कहा गया है जो हॉटस्पॉट, क्लस्टर या कंटेनमेंट जोन से शिमला आए हैं और कार्यालय में काम कर रहे हैं। ऐसे सभी कर्मियों को क्वारंटीन कर स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के लिए भी कह दिया गया है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि सरकार के आदेश के बावजूद मनमानी करने वाले ऐसे कर्मियों पर सख्त कार्रवाई भी हो सकती है। दरअसल, सरकार ने मार्च महीने में आदेश जारी किए थे कि कोविड-19 वायरस की वजह से कर्मियों को वर्क फ्रॉम होम करना होगा। साथ ही जरूरत के अनुसार कर्मचारियों को कार्यालय बुलाया जाएगा। इस कवायद के दौरान कई दफा ऐसा सामने आया कि जरूरत पर कर्मचारी इसलिए नहीं मिले क्योंकि वह शिमला में नहीं थे। यह तब था जब सरकार ने शिमला स्टेशन को न छोड़ने, फोन पर उपलब्ध रहने और जरूरत पर कार्यालय बुलाए जाने पर आने के लिए कहा था। लेकिन बड़ी संख्या में कर्मचारी अपने मूल निवास चले गए जिससे काम में परेशानी का सामना करना पड़ गया। अब सरकार ऐसे कर्मचारियों पर सख्ती का मन बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed