{"_id":"67af335ab6a6edee880bcb4e","slug":"achievement-saraj-s-homani-won-gold-in-asian-savate-championship-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: सराज की होमानी ने एशियाई सावेट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: सराज की होमानी ने एशियाई सावेट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण
Fri, 14 Feb 2025 05:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 Feb 2025 05:43 PM IST
सार
सराज की होमानी ने छठी एशियाई सावेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। होमानी एशियाई स्तर पर गोल्ड जीतने वाली हिमाचल की पहली एथलीट बनी हैं।
विज्ञापन
सराज की होमानी ने एशियाई सावेट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज की होमानी ने छठी एशियाई सावेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। होमानी एशियाई स्तर पर गोल्ड जीतने वाली हिमाचल की पहली एथलीट बनी हैं। घर पहुंची होमानी को देख गांव का हर कोई शख्स अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सराज के शिकावरी की 17 साल की होमानी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल थुनाग की छात्रा हैं। छठी एशियाई सावेट चैंपियनशिप में होमानी ने अपने कौशल, मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक हासिल कियाा।
विज्ञापन
सावेट एक फ्रेंच मार्शल आर्ट है। स्थानीय पंचायत प्रधान पुष्प राज ने बताया कि चैंपियन होमानी का सफर आसान नहीं था। उनके माता-पिता ने हमेशा उसका साथ दिया। सावेट जैसे कम प्रचलित खेल में अपनी पहचान बनाने के लिए होमानी ने कड़ी मेहनत की। होमानी के पिता नंद लाल ने कहा कि लाडली ने उनके अरमानों को चार चांद लगाए हैं। होमानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच को दिया है। कहा कि वह भविष्य में और भी बड़े मुकाम हासिल करना चाहती हैं। ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं।
विज्ञापन