{"_id":"65955b784446de63310b5345","slug":"achievement-ashish-sharma-of-panjgai-promoted-to-the-post-of-dig-in-coast-guard-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: पंजगाईं के आशीष शर्मा तटरक्षक बल में डीआईजी पद पर पदोन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: पंजगाईं के आशीष शर्मा तटरक्षक बल में डीआईजी पद पर पदोन्नत
Wed, 03 Jan 2024 06:36 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Jan 2024 06:36 PM IST
सार
बिलासपुर के पंजगाईं से संबंध रखने वाले आशीष शर्मा तट रक्षक बल (कोस्ट गार्ड) में डीआईजी पद पर पदोन्नत हुए हैं। इस पद पर पहुंचने वाले आशीष शर्मा जिला के पहले युवा हैं, जिन्होंने अपनी काबिलियत के बूते इस मुकाम को हासिल किया है।
विज्ञापन
आशीष शर्मा तटरक्षक बल में डीआईजी पद पर पदोन्नत
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के पंजगाईं से संबंध रखने वाले आशीष शर्मा तट रक्षक बल (कोस्ट गार्ड) में डीआईजी पद पर पदोन्नत हुए हैं। इस पद पर पहुंचने वाले आशीष शर्मा जिला के पहले युवा हैं, जिन्होंने अपनी काबिलियत के बूते इस मुकाम को हासिल किया है। आशीष शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा पंजगाईं में हुई। इसके बाद सैनिक स्कूल सुजानपुर से उन्होंने पढ़ाई की। बिलासपुर कालेज में स्नातक की उपाधि हासिल करने के बाद आशीष ने साल 2003 में भारतीय तटरक्षक बल (कमीशन ऑफिसर) के पद पर तैनात हुए।
विज्ञापन
इनके पिता स्व. हंसराज शर्मा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। इनके बड़े भाई अमित शर्मा भारतीय सेना में कर्नल हैं। तटरक्षक बल में अपने प्रशिक्षण के साथ-साथ इन्होंने दो स्नातकोत्तर की उपाधियां हासिल कीं। 20 साल की नौकरी के दौरान आशीष ने सी-135, आयुष और वैभव समुद्री जहाज की कमांड भी की है। साढ़े तीन साल उन्होंने भारतीय तटरक्षक बल मुख्यालय दिल्ली में भी सेवाएं दे चुके हैं। आशीष अपनी माता सुनीता शर्मा, पत्नी शाइनी और सहित तमिलनाडु में रह रहे हैं।
विज्ञापन