फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accused teacher suspended in una rape case and Fourth Class Staff transferred

छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी शिक्षक निलंबित, चतुर्थ श्रेणी स्टाफ को बदला

Tue, 25 Jun 2019 07:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jun 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
accused teacher suspended in una rape case and  Fourth Class Staff transferred
फाइल फोटो

दुष्कर्म पीड़िता के स्कूल में अभिभावकों और गांव वालों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने दो महिला चतुर्थ  श्रेणी कर्मियों (चपरासी) को हटाकर अन्य स्कूलों में भेज दिया है। आरोपी शिक्षक पहले ही निलंबित है।

विज्ञापन


आरोप है कि दोनों चपरासी को इस घटना के बारे में सारी जानकारी थी। लेकिन इन्होंने मामले को दबाने की कोशिश की। सभी सरकारी स्कूलों में 26 जून से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां शुरू हो जाएंगी और स्कूल में सिर्फ चपरासी आएंगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों के साथ तनाव को देखते हुए विभाग ने छुट्टियां शुरू होने से पहले ही दोनों को अन्य स्कूलों में भेज दिया है। कार्यकारी उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक कमलेश कुमारी ने बताया कि विवादों से घिरे शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही महिला चतुर्थ श्रेणी दो महिला कर्मचारियों को अन्य स्कूलों में भेजा गया है। वहीं, सोमवार व मंगलवार के दिन की कार्रवाई की जांच रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है। 

बता दें मामल को लेकर गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों-अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल का घेराव किया। लोगों ने सुबह गेट बंद कर अध्यापकों को स्कूल में घुसने ही नहीं दिया।

 मामला गंभीर होते देख पुलिस, शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन लोग नहीं माने। ऐसे में बच्चों को इधर-उधर घूमता देख थाना प्रभारी एवं एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज ने नौवीं-दसवीं कक्षाओं में पढ़ाना शुरू कर दिया।

इसके बाद दूसरे स्कूलों से अध्यापक पढ़ाने के लिए बुलाए गए। अभिभावक पूरे स्कूल स्टाफ को निलंबित और ट्रांसफर करने की मांग पर अड़े थे। इसी के तहत अब विभाग ने कार्रवाई अमल में लाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed