फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accused of cutting window grill of Dhali police station arrested from Prayagraj Know Story

Himachal News: हवालात से भागने के बाद दोस्त ने अदा किया किराया, प्रयागराज से गिरफ्तार आरोपी ने बताई पूरी कहानी

Thu, 18 Jul 2024 10:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 18 Jul 2024 10:47 PM IST
सार

ढली थाने की हवालात की ग्रिल तोड़कर फरार आरोपी को पुलिस ने प्रयागराज के रेलवे स्टेशन से दबोचने में कामयाबी हासिल कर ली। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान आरोपी का किराया दोस्त ने ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से अदा किया। जिसके बाद... पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Accused of cutting window grill of Dhali police station arrested from Prayagraj Know Story
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिट्टा तस्करी के मामले में ढली थाने की हवालात की ग्रिल तोड़कर फरार आरोपी को पुलिस गुरुवार शिमला लेकर पहुंच गई है। इसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी थाने से फरार होने के बाद ढली से पिकअप में लिफ्ट लेकर पहले आईएसबीटी पहुंचा और इसके बाद बस के जरिये पहले चंडीगढ़ तथा फिर दिल्ली गया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इस दौरान आरोपी का किराया दोस्त ने ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से अदा किया। दिल्ली पहुंचने के बाद पत्नी को साथ लेकर प्रयागराज की ओर से निकल गया। इसी बीच पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट, डाटा एनालिसिस के आधार पर आरोपी की लोकेशन का पता लगा लिया और उसका लगातार पीछा करते रहे। इसी बीच पुलिस ने बुधवार को आरोपी को प्रयागराज के रेलवे स्टेशन से दबोचने में कामयाबी हासिल कर ली।
विज्ञापन


आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, ऐसे में माना जा रहा है कि आरोपी पत्नी के साथ गोरखपुर होते हुए नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस आरोपी की मदद करने के मामले में उसके दोस्त पर भी शिकंजा कस सकती है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर दिल्ली में 20 से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं। वह घरों की ग्रिल सहित दरवाजे तोड़ने में एक्सपर्ट है। यही वजह है कि वह थाने की ग्रिल का तोड़कर भागने में कामयाब हो गया। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed