{"_id":"6ae72df2e4cd5dccb60455b2","slug":"accused-arrested-with-chitta-shimla-news-c-19-sml1002-813851-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शोघी में बस में सवार लुधियाना के दो युवक 10.74 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शोघी में बस में सवार लुधियाना के दो युवक 10.74 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़ से रोहड़ू जा रही बस की पुलिस ने शोघी में ली तलाशी, दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने शोघी में चेकिंग के दौरान बस में सवार दो युवकों को 10.74 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। दोनों युवक पंजाब के लुधियाना जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रविवार को पुलिस थाना बालूगंज की टीम शोघी पुलिस चौकी के समीप गश्त और वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ से रोहड़ू की ओर जा रही बस को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर दो युवकों के कब्जे से 10.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान नीतीश (18) निवासी बस्ती जोधेवाल और यश टांडा (19) निवासी घुमन एन्क्लेव, मेहरबान, जिला लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस थाना बालूगंज में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। दोनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों का अदालत से रिमांड हासिल कर नशे की सप्लाई चेन के बारे में पता लगाएगी। जिले में नशे की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।