फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Accident on Kiratpur-Manali four lane, scooty caught fire after collision with tempo, two dead

Himachal: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर हादसा, टेंपो से टक्कर के बाद स्कूटी में भड़की आग, दो लोगों की माैत

Thu, 21 Aug 2025 01:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट (बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Aug 2025 01:24 PM IST
सार

हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों की टक्कर के बाद स्कूटी में आग भी लग गई और टेंपो पलट गया। 

विज्ञापन
Accident on Kiratpur-Manali four lane, scooty caught fire after collision with tempo, two dead
किरतपुर-मनाली फोरलेन पर हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बिलासपुर के गरामोड़ा में टेंपो और स्कूटी की टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों की टक्कर के बाद स्कूटी में आग भी लग गई और टेंपो पलट गया। हादसा गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे  हुआ। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम माैके पर पहुंची।

विज्ञापन


शवों को एनएचएआई की एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। मौके से गुजर रहे एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल और जिला परिषद के उपाध्यक्ष मान सिंह धीमान ने भी हादसे की जानकारी ली। मृतकों की पहचान रफी मोहम्मद निवासी जकातखाना जिला बिलासपुर और सुनील कुमार जिला हमीरपुर के रूप हुई है। दोनों रेल लाइन का निर्माण कर रही कंपनी के क्रेशर पर कार्यरत थे। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 गोबिंद सागर झील में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच
बिलासपुर की छड़ोल पंचायत के बल्ह करेता गांव के पास गोबिंद सागर झील में एक व्यक्ति का शव मिला है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह एक व्यक्ति अपने पशुओं को ढूंढता हुआ झील किनारे पहुंचा। इसी बीच उसे शव तैरता हुआ दिखा। सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को झील से बाहर निकाला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि जांच जारी है। शव की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed