{"_id":"624b073bf3854d14564bb5a0","slug":"accident-in-sirmaur-man-died-after-burning-alive-while-extinguishing-forest-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में हादसा: जंगल की आग बुझाते जिंदा जलकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में हादसा: जंगल की आग बुझाते जिंदा जलकर व्यक्ति की मौत
Mon, 04 Apr 2022 08:29 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Apr 2022 08:29 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई में जंगल की आग बुझाने गए एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। शिलाई उपमंडल की मिल्लाह पंचायत के विंडला गांव में यह दर्दनाक हादसा हुआ।
विज्ञापन
व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई में जंगल की आग बुझाने गए एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। शिलाई उपमंडल की मिल्लाह पंचायत के विंडला गांव में यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतक की पहचान बीर सिंह पुत्र संभर सिंह निवासी बिंडला के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार विंडला-दिग्वा के नंबरदार मदन सिंह ने प्रशासन को सूचना दी कि जंगल में आग बुझाने गए एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई है। शिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अनुसार बीर सिंह सोमवार सुबह गांव के समीप जंगल में लगी आग से अपनी घासनी, खेतों में लहसुन व पानी की पाइप लाइन बचाने के लिए गया था।
विज्ञापन
तेज हवाओं ने आग में घी डालने का काम किया। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बीर सिंह आग चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव सड़क तक पहुंचाया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल शिलाई भेजा। सिविल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शीतल शर्मा ने बताया कि शव आग से बुरी तरह झुलस गया था। पुलिस थाना शिलाई के प्रभारी मस्तराम ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। उपमंडलाधिकारी नागरिक सुरेश कुमार सिंघा ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक के परिजनों को राहत राशि दी जाएगी।
विज्ञापन