फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident in shimla.

कार नाले में गिरी, चालक घायल

Sun, 18 Jan 2015 08:49 PM IST
Updated Sun, 18 Jan 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
accident in shimla.

ओक ओवर के पास कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में चालक रविंद्र रणदेव घायल हो गए। यह पेशे से पत्रकार हैं और कार से छोटा शिमला की ओर जा रहे थे। स्थानीय युवकों की मदद से इन्हें कार से बाहर निकाला गया। इन्हें 108 एंबुलेंस में आईजीएमसी ले जाया गया है।

विज्ञापन


इनके सिर और नाक में चोटें आई हैं। डाक्टरों के मुताबिक इनकी हालत खतरे से बाहर है। रविंद्र रणदेव रविवार दोपहर करीब तीन बजे छोटा शिमला की ओर जा रहे थे। अचानक कार पर से नियंत्रण खो बैठे और कार सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए नाले में जा गिरी।
विज्ञापन

लोगों की मदद से पहुंचाए गए आईजीएमसी

accident in shimla.

लोगों का घटनास्थल पर हजूम एकत्रित हो गया लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। इसी बीच दो स्थानीय युवक सन्नी और कुलदीप एक कांस्टेबल के साथ नाले में उतरे। रविंद्र कार में फंसे हुए थे और गाड़ी से बाहर निकालने के लिए कह रहे थे। कार ऐसी जगह फंसी हुई थी।

जहां से घायल को बाहर निकालने में खतरा था। लिहाजा समीप ही बिजली बोर्ड के कार्यालय से एक रस्सी लाई गई। इसे कार में फंसाया गया। कार को खींच कर सुरक्षित जगह पर लाया गया। उसके बाद घायल को बाहर निकाला गया। डीएसपी सिटी बलबीर सिंह ने कहा कि हादसे की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed