{"_id":"56f25b7d4f1c1bfe28f14d24","slug":"accident-in-bike-and-bus-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टकराकर पलट गई प्राइवेट बस, एक की मौत, 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से टकराकर पलट गई प्राइवेट बस, एक की मौत, 16 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
अचानक बाइक और बस में टक्कर हो गई। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना के अंब के पास पक्का परोह में बाइक और बस के बीच हुई टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई है। हादसे में 16 लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ।
विज्ञापन
परोह के पास अचानक बाइक और बस में टक्कर हो गई। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह युवक ऊना के पंजावर का रहने वाला था। बस पलटने से इसमें सवार 20 में से 16 लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। बाद में सभी को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस के अनुसार ज्यादातर लोगों को हल्की चोटें लगी हैं। हादसा किसकी लापरवाही से हुआ है, इसकी अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन