फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Accident: Car of brother and sister going to attend grandmother's funeral fell into khad, both died

सड़क हादसा: दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे भाई-बहन की कार खड्ड में गिरी, दोनों की मौत

Wed, 09 Mar 2022 07:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Mar 2022 07:23 PM IST
सार

सुबाथू के समीप गंभर पुल पर चंडीगढ़ नंबर की कार गंबर की उतराई में अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए खड्ड में गिर गई। हादसे में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान परीक्षित(32) व अंकिता (30) दाड़लाघाट के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Accident: Car of brother and sister going to attend grandmother's funeral fell into khad, both died
खड्ड में गिरी कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में सुबाथू-कुनिहार सड़क पर गंबर पुल से बुधवार दोपहर एक कार खड्ड में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार सुबाथू के समीप गंभर पुल पर चंडीगढ़ नंबर की कार गंबर की उतराई में अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए खड्ड में गिर गई। हादसे में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान परीक्षित(32) व अंकिता (30) दाड़लाघाट के रूप में हुई है। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने आधार कार्ड से पहचान देखकर हादसे की सूचना रिश्तेदारों व पुलिस को दी। मृतक परीक्षित चंडीगढ़ में एबीए कर रहा था और अंकिता बेंगलुरु में नौकरी करती थी। दोनों चंडीगढ़ से दाड़लाघाट की ओर अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। सड़क हादसे की सूचना परिजनों को दाह-संस्कार के दौरान मिली। इसके बाद कुछ परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से मृतकों की पहचान की। थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश रॉय ने बताया कि पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट तैयार की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


गंबर पुल में कब रुकेंगे हादसे
गंबर पुल में हादसों से कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सरकार हादसों को रोकने में नाकाम साबित हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल की कम चौड़ाई और लगातार उतराई हादसों का मुख्य कारण है। अभी तक हुए हादसों में सुबाथू से कुनिहार जाने वाले वाहन ही अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरे हैं। पूर्व पंचायत प्रधान हरिपुर पंकज कुमार ने बताया कि सांसद सुरेश कश्यप को पुल पर हुए हादसों से अवगत करवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि नए पुल के लिए करीब साढ़े छह करोड़ का एस्टीमेट भी तैयार है। जल्द ही कसौली विधायक व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल व सांसद सुरेश कश्यप के साथ ग्रामीण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बजट की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन


 गंभरपुल पर कब-कब हुए हादसे
गंभरपुल पर अप्रैल, 2017 में फीड से भरा केंटर गिरने से चालक कि मौत और दो घायल हुए थे। 5 जनवरी 2018 को पशुओं की दवा बिलासपुर ले जा रही पिकअप में चालक की मौत हुई थी। 23 दिसंबर 2018 को भी इंट का ट्रक गिरने से चालक समेत दो अन्य लोगों की मौत हुई और 21 मार्च 2019 को होली के दिन एक ट्रक गिरने से तीन की मौत हो गई थी। वहीं अब 9 मार्च 2022 को कार हादसे में भाई-बहन की जान गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed