फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ACC Cement company workers on Strike in Bilaspur Himachal Pradesh

वेतन कटौती पर एसीसी के 220 मजदूर हड़ताल पर, कंपनी पर मनमर्जी के आरोप

Mon, 06 Jul 2020 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Jul 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
ACC Cement company workers on Strike in Bilaspur Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

बरमाणा में एसीसी सीमेंट कंपनी ने पैकिंग प्लांट में कार्य कर रहे सैकड़ों मजदूरों के वेतन में कटौती कर दी है। कंपनी की मनमानी का शिकार हुए 220 मजदूरों ने इसके विरोध में नारेबाजी की। मजदूरों का कहना है कि जब तक बेज बोर्ड सेटलमेंट के अनुसार उन्हें पैसे नहीं मिलते हैं तब तक वो काम पर नहीं लौटेंगे। एसीसी फैक्टरी के पैकिंग प्लांट में काम कर रहे सैकड़ों मजदूरों के वेतन में यह कटौती की गई है।

विज्ञापन


मजदूरों का आरोप है कि कंपनी के बड़े अफसरों ने उन्हें कोरे कागज पर हस्ताक्षर करने को भी मजबूर किया। जब इसका विरोध किया गया तो उन्हें फैक्टरी में प्रवेश नहीं दिया गया। सभी मजदूर एसीसी फैक्टरी के पैकिंग प्लांट में पिछले कई सालों से काम कर रहे हैं। इन सभी का मासिक वेतन 33 हजार के करीब बनता था। लेकिन इस माह इन्हें सिर्फ 20 से 22 हजार ही वेतन मिला। वेतन में भारी कटौती के कारण मजदूरों ने जब कंपनी प्रबंधन से इसका कारण पूछा तो उन्हें बताया गया कि प्रबंधन ने प्लांट में सीमेंट लोडिंग के दामों में कटौती की है। इसके चलते वेतन काटा गया है।
विज्ञापन


मजदूर इंद्र देव, देवी राम, रत्न लाल, राकेश कुमार, संतोख, बलदेव, जयसी राम, कुलदीप कुमार, देवेंद्र, राजेश कुमार, बाबू राम सहित अन्यों ने बताया कि 31 मार्च तक उन्हें एक टन सीमेंट लोड करने के लिए 13 रुपये 64 पैसे मिलते थे। उनका वेतन 33 हजार के करीब बनता है, लेकिन अब जब बेज बोर्ड सेटलमेंट के अनुसार इस रेट में बढ़ोतरी होनी थी तो कंपनी प्रबंधन ने उसे घटाकर 9 रुपये 9 पैसे कर दिया है। जब तक कंपनी बेज बोर्ड के अनुसार उन्हें वेतन नहीं देती है, तब तक वो हड़ताल जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed