फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ABVP's demonstration on the demand of restoration of student union elections

Shimla News: छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर एबीवीपी का प्रदर्शन

Tue, 03 Sep 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
ABVP's demonstration on the demand of restoration of student union elections
कुलपति कार्यालय के बाहर की नारेबाजी
विज्ञापन

विवि में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की उठाई मांग

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। छात्र संघ चुनाव बहाल करने और विवि में स्थायी कुलपति की तैनाती की मांग को लेकर एबीवीपी की विवि इकाई ने मंगलवार को कुलपति कार्यालय तथा पुस्तकालय के बाहर प्रदर्शन किया।
इकाई सचिव अविनाश की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने चुनाव बहाली को लेकर जमकर नारेबाजी की। छात्र-छात्राओं से जुड़ी मांगों को लेकर एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा से मुलाकात की और उन्हें मांग पत्र सौंपा। इकाई सचिव अविनाश ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार को यही डर सता रहा है कि कोई छात्र नेता न उभर जाए। इसी भय से छात्र संघ चुनाव न करवाकर अप्रत्यक्ष मेरिट आधार पर एससीए का गठन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए दो साल का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक सरकार एचपीयू को स्थायी कुलपति तक नहीं दे पाई।
विज्ञापन

कुलपति के न होने से विवि के काम रुक गए हैं। इसलिए उन्होंने जल्द विवि में स्थायी कुलपति की तैनाती करने और इसी सत्र से छात्र संघ चुनाव बहाल करने की सरकार से मांग की है। इसके अलावा एबीवीपी ने विवि के ईआरपी सिस्टम की खामियों को दूर करने, परीक्षा परिणामों में पेश आ रही खामियों को दुरुस्त करने, पुनर्मूल्यांकन का परिणाम जल्द निकालने, विवि में रिक्त 350 से अधिक पदों को भरने की मांगों को उठाया। एबीवीपी ने छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया में सुधार करने, प्रवेश परीक्षा में टॉपर, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रावास के लिए सीटें आरक्षित कर आवंटित करने के अलावा पुस्तकालय की क्षमता को बढ़ाने, हर विभाग में सब्सिडाइज्ड सीटों की संख्या बढ़ाने और इंडोर स्टेडियम का निर्माण करने की मांगों को मांगपत्र में शामिल किया है। अभिषेक ने कहा कि यदि यह मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो एबीवीपी उग्र आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article