{"_id":"5e4d1fb98ebc3eccd362a6b1","slug":"abvp-protest-in-central-university-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ ही सीढ़ियों पर बैठ गए सीयू के वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ ही सीढ़ियों पर बैठ गए सीयू के वीसी
Wed, 19 Feb 2020 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 19 Feb 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों की मांगों को लेकर आंदोलनरत एबीवीपी ने तीसरे दिन धर्मशाला और शाहपुर परिसर में गेट के ताले खोल दिए। देहरा परिसर में तीसरे दिन भी कक्षाएं नहीं लगीं। सोमवार और मंगलवार को कक्षाएं न लगने पर सुबह नौ बजे कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, प्रो. हंसराज शर्मा और प्रो. रोशन लाल सबसे पहले शाहपुर परिसर पहुंचे।
विज्ञापन
शाहपुर और धर्मशाला में हड़ताल कर रहे छात्रों के साथ कुलपति भी सीढ़ियों पर बैठ गए। उन्होंने एक-एक कर छात्रों की मांगों को सुना। छात्रों ने कुलपति के समक्ष परिसर में आ रहीं दिक्कतों को क्रमवार रखा। इन्हें वीसी ने एक सप्ताह में सुलझाने का आश्वासन दिया। लगभग 11 बजे कुलपति धौलाधार परिसर में हड़ताल पर बैठे छात्रों से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
स्थायी परिसर के निर्माण की मांग पर अड़े छात्रों से कुलपति ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार से सीयू के भवन निर्माण पर बातचीत चल रही हैं। मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। पौने 12 बजे एबीवीपी ने गेट के ताले खोले। स्थायी परिसर की मांग को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल अभी जारी है। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री राहुल राणा ने कहा कि सीयू के स्थायी परिसर के निर्माण की लड़ाई अब पूरे प्रदेश में लड़ी जाएगी। प्रदेश और केंद्र सरकार के लेटलतीफी से सीयू के भवन का निर्माण अभी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
ये मांगें एक सप्ताह में पूरी करने का आश्वासन
सीयू प्रशासन ने शाहपुर में कैंटीन की दशा सुधारने, लाइब्रेरी में छात्रों के बैठने और पार्किंग का प्रबंध करने, बीवॉक की लैब और कक्षा में प्रोजेक्टर लगाने, फोटोस्टैट मशीन की व्यवस्था एक सप्ताह में करना शामिल है। उधर, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रोशन लाल ने कहा कि आंदोलनरत छात्रों की मांगों को केंद्रीय विवि प्रशासन जल्द सुलझाएगा।
क्रमिक भूख हड़ताल छठे दिन जारी
एबीवीपी का सीयू के स्थायी परिसर भवन निर्माण को लेकर चल रहा आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। छठे दिन क्रमिक भूख हड़ताल पर प्यारेलाल, प्रदीप और जितेंद्र कुमार बैठे। शाहपुर परिसर में क्रमिक अनशन बुधवार को समाप्त कर दिया है।